प्रधुम्नसिंह तोमर ने 5 हजार कार्यकर्त्ताओं के साथ सदस्यता ग्रहण की
ग्वालियर. फूलबाग मैदान पर भाजपा के सदस्या अभियान में प्रधुम्नसिंह तोमर ने 5 हजार कार्यकर्त्ताओं के साथ सीएम शिवराज सिंह चौहान, प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा और ज्योतिरादित्य सिंधिया के समक्ष सदस्यता ग्रहण की।
इस मौके पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सीएम शिवराज सिंह चौहान से मंत्री प्रधुम्नसिंह तोमर को चप्पलें बनवाई है। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, जयभानसिंह पवैया, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर, प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, सीएम शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, राज्यमंत्री भारत सिंह कुशवाह और प्रधुम्नसिंह तोमर मौजूद रहें।

