गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्र ने ग्राम उदगवां को 33 केवी लाइन फीडर की सौगात दी
ग्वालियर मध्यप्रदेश शासन के गृह, जेल, संसदीय कार्य, विधि विधायी विभाग के मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्र ने शुक्रवार को दतिया विकासखंड के ग्राम उदगवां पहुंचकर एक करोड़ की लागत के बनने वाले 33 केवी फीडर एवं नवीन वितरण केन्द्र तथा कनिष्ठ यंत्री कार्यालय का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह सौगात हमने 35 ग्रामों के ग्रामवासियों की परेशानियों को देखकर दी है। इससे उदगवां फीडर से संबधित सभी 35 ग्रामों के लोगों को अब बिजली बिल जमा करने एवं कोई भी समस्या होने पर दतिया नहीं जाना पड़ेगा। इस फीडर एवं कार्यालय के बन जाने से सभी ग्रामवासियों को बार.बार दतिया जाने की परेशानी दूर हो जाएगी। इस फीडर से समान बोल्टेज मिलेगी एवं बिजली बिल तथा ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बदलने की समस्या भी इसी कार्यालय से हल होगी।
कार्यक्रम के दौरान विपिन गोस्वामी ने दतिया विकास के संबंध में विस्तार ने जानकारी दी। इस दौरान गृह, जेल मंत्री डॉ मिश्रा द्वारा ग्रामवासियों की समस्याओं को तत्काल निराकरण किया गया। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी ग्रामवासी को कोई परेशानी है और अधिकारी वर्ग अथवा कर्मचारी वर्ग नहीं सुन रहा होए तो तत्काल मुझे सूचित करें। उनकी हर समस्या का निस्तारण होगा। मैं इन 35 ग्रामों के लिए हमेशा हर कदम पर खड़ा मिलूंगा।

