पेट्रोल-डीजल में एक्साइज ड्यूटी में बढ़ोत्तरी
नई दिल्ली. देश में पेट्रोल -डीजल को लेकर सोमवार को बड़ी खबर आई है। दरअसल, सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर लगने वाली एक्सरसाइज ड्यूटी में बढ़ोत्तरी कर दी। एक ओर जहां पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 2 रूपये बए़ाई गयी है तो डीजल पर भी सरकार ने 2 रूपये उत्पाद शुल्क बढ़ाने का फैसला किया है। इसके बाद आशंका जताई जा रही थी। देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी होगी। लेकिन राहत भरी बात यह है कि सरकार की तरफ से एक्साइज ड्यूटी में बढ़ोत्तरी किये जाने के साथ ही साफ कर दिया गया है कि आम ग्राहकों पर इसका कोई असर नहीं होगा। तेल की अंर्त राष्ट्रीय कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच सरकार ने यह निर्णय लिया है।
क्या है एक्साइज ड्यूटी
पहले समझ लेते हैं कि आखिर यह एक्साइज ड्यूटी होती क्या है? तो बता दें भारत में पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी केन्द्र सरकार द्वारा लगाया जाने वाला एक टैक्स है। जो ईधन की कीमत का एक बड़ा हिस्सा बनाता है। फिलहाल पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 19.90 रूपये प्रति लीटरन है। वहीं, डीजल पर एक्साइज ड्यूटी लगभग 15.80 रूपये प्रतिलीटर है। गौरतलब है कि 2014 में पेट्रोल पर एक्साइज ड्यटी 9.48 रूपये प्रतिलीटर और डीजल पर 3.56 रूपये प्रतिलीटर थी। जिसे बाद में कई बार बढ़ोत्तरी हुई।

