पेट्रोल-डीजल के बाद खाने का तेल सस्ता होगा
नई दिल्ली. महंगाई से जल्द एक और राहत मिल सकती है। केंद्र सरकार ने विदेश से आने वाले सोयाबीन और सूरजमुखी के तेल से कस्टम ड्यूटी और सेस खत्म कर दिया है। यानी खाने का तेल सस्ता होना तय है। एक और अच्छी खबर। अब पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस जैसे डाक्यूमेंट वॉट्सऐप से तुरंत डाउनलोड किए जा सकेंगे। इसके लिए सरकार ने एक नंबर जारी किया है। उस पर मैसेज करने और थोड़ी डिटेल देने के बाद 2 मिनट में डॉक्यूमेंट आपके मोबाइल में होगा।

