पूर्व राष्ट्रपति की पत्नी विमला शर्मा का निधन
भोपाल. पूर्व राष्ट्रपति डॉ. शंकरदयाल शर्मा की पत्नी विमला शर्मा का शनिवार को निधन हो गया। वे 93 वर्ष की थी और उनके निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शोक व्यक्त किया है। कुछ समय पहले ही वो कोविड-19 का शिकार हो गई थी बाद में वे ठीक हो गई थी।
डॉ शंकर दयाल शर्मा भारत के 9वें राष्ट्रपति थे
पूर्व राष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा की पत्नी विमला शर्मा का शनिवार को भोपाल में निधन हो गया। वे 93 वर्ष की थी और काफी समय से बीमार थी। डॉ. शर्मा के निधन के बाद से वे भोपाल में ही रह रही थी। वे अपने बेटे आशुतोष दयाल शर्मा के साथ रह रही थी। बता दें कि डॉ शंकर दयाल शर्मा भारत के 9वें राष्ट्रपति थे और जुलाई 1992 से 1997 तक इस पद पर रहे। राष्ट्रपति बनने से पहले वे भारत के 8वें उपराष्ट्रपति और 3 सितंबर 1987 से 24 जुलाई 1992 तक राज्यसभा के पदेन अध्यक्ष भी रहे थे।

