पुलिस टीम पर हमला करने वाला आतंकी जवाबी कार्यवाही में ढेर, दूसरा फरार
जम्मू कश्मीर. श्रीनगर के नाटीपोरा इलाके में आतंकियों ने शुक्रवार की रात को पुलिस टीम पर हमला कर दिया। जवाबी कार्यवाही में लश्कर का एक आतंकी मारा गया। उसका साथी भागने में सफल रहा। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मारे गये आतंकी से हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है। उसके पास से एक आईडी कार्ड मिला है। इससे पता चला कि ट्रेंज शोपिया का रहने वाला था। उसका नाम आकिब बशीर कुमार था और वह प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था।
पुलिस के अनुसार पूरे इलाके को सील कर दिया है और घटनास्थल से भाग निकले दूसरे आतंकवादी को पकड़ने के लिये सर्चिंग ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। पुलिस टीम पर हमला ऐसे समय में हुआ है। जब सुरक्षा बल आम लोगों की हत्याओं के मद्देनजर हाई अलर्ट पर है।

