Latestराज्यराष्ट्रीय

पुरानी रंजिश पर दो दोस्तों को बेहोश होने तक पीटते रहे बदमाश

ग्वालियर. दो युवकों की बड़ी बेरहमी से मारपीट का VIDEO सामने आया है। वीडियो में कुछ युवक, दो लड़कों की लाठी डंडों से मारपीट कर रहे हैं। यह VIDEO झांसी रोड थाना क्षेत्र में दरगाह के पास देव नगर इलाके का बताया जा रहा है। घटना दो से तीन दिन पहले की बताई गई है। फिलहाल पुलिस ने घायल युवक की शिकायत पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अभी आरोपी फरार बताए गए हैं।

मारपीट की वजह पूर्व रंजिश बताई जा रही
ग्वालियर के झांसी रोड थाना क्षेत्र स्थित ओफो की बगिया में रहने वाले ब्रजेश कुशवाह ने थाने में शिकायत की थी कि राहुल घई और देव घई ने दो अन्य साथियों के साथ उन पर लाठी डंडों से हमला कर दिया था। उसकी बेरहमी से पिटाई की गई थी। इस मारपीट का VIDEO अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लड़के दो की लाठी डंडों से मारपीट कर रहे हैं। हालांकि वायरल VIDEO में हमलावर ब्रजेश पर लाठी से ताबड़तोड़ हमला कर रहे हैं, जबकि ब्रजेश का साथी उसे बचाने की कोशिश कर रहा है। मारपीट की वजह पूर्व रंजिश बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को नामजद करते हुए उनके विरुद्ध आईपीसी की धारा 307, 323 व 34 के तहत मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

एसएसपी ग्वालियर का कहना
ग्वालियर SSP अमित सांघी का कहना है कि झांसी रोड थाने का वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ युवकों द्वारा युवक के साथ मारपीट की जा रही है। यह मामला कुछ दिन पुराना है जिसमें मारपीट करने वाले युवकों और पीट रहे युवक का कुछ विवाद हो गया था। इसके बाद युवक की मारपीट की गई है। मारपीट के चलते युवक को काफी चोट आई थी। युवक की शिकायत पर चार नामजद युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al holiganbet pusulabet pusulabet holiganbet kingroyal kingroyal giriş betasus betasus giriş alobet alobet giriş holiganbet holiganbet giriş cratosroyalbet cratosroyalbet giriş atlasbet betcio betplay betcio piabet celtabet kingroyal kingroyal giriş matbet matbet giriş perabet perabet giriş cratosroyalbet jojobet holiganbet casibom grandpashabet casibom jojobet grandpashabet vdcasino holiganbet betcio galabet betplay betzula betyap holiganbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş