गांधी चौपाल में विधायक सतीश सिकरवार ने जन समस्याओं को सुना और अधिकारियों को निराकरण के दिए निर्देश
ग्वालियर। 16 ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के सचिन तेन्दुलकर मार्ग, राम वाटिका के पास एवं वार्ड क्रमांक 59 में ग्राम मढा शिवपुरी लिंक रोड में कांग्रेस पार्टी द्वारा गांधी चौपाल के आयोजन में विधायक सतीश सिकरवार ने आम जन की समस्याओं को सुना और तुरन्त संबधित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए।
गांधी चौपाल कार्यक्रम में विधायक सतीश सिकरवार ने जनता को संबोधित करते हुये कहा कि जब देश में अराजकता का माहौल है और नफरत फैलाने का काम भाजपा द्वारा किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी देश में भाईचारा बनाये रखने के लिये काम करती रही है और देश व सर्वहारा वर्ग के विकास और उत्थान के लिये कार्य रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो सभी वर्गो का सम्मान करते हुये साथ लेकर चलती है। कांग्रेस का इतिहास बलिदान का इतिहास है, अनेक नेताओं ने कुर्बानी दी है।
कार्यक्रम में विधायक सतीश सिकरवार ने क्षेत्रीय जनता को नव वर्ष की बधाई दी और कंबल एवं मिष्ठान वितरण किये। गांधी चौपाल कार्यक्रम में मुख्य रूप से संगठन मंत्री सुरेन्द्र यादव, राष्ट्रीय सचिव युवा कांग्रेस हेवरन कंषाना, महेन्द्र शर्मा ‘विक्की’, अवधेष साहू, अनिल शर्मा ‘बिट्टू’, भूपेन्द्र कंशाना आदि मौजूद रहे।

