Newsअंतरराष्ट्रीय

पुणे टेस्ट में न्यूजीलैंड को लगा दूसरा झटका, रविचंद्रन आश्विन ने विल यंगा को बनाया अपना शिकार

पुणे. टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा मुकाबला पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसियेशन स्टेडियम में खेला रहा है। 258 अक्टूबर शुक्रवार को मैच का दूसरा दिन है। अब न्यूजीलैंड की टीम दूसरी पारे में बल्लेबाजी कर रही है। टॉम लैथम और रचित रवीन्द्र बल्लेबाजी कर रहे है। न्यूजीलैंड का स्कार 90 रन के नजदीक है। उसके 2 विकेट गिर चुके है।
भारतीय टीम की पहली मारी 156 के स्कोर पर सिमट गयी। मिचेल सेंटनर ने अकेले 7 विकेट चटकाये। इस मुकाबले में टॉस न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 259 रन बनाये। भारत की तरफ से वॉशिंगटन सुन्दर ने 7 विकेट लिये। देखा जाये तो इस मैदान पर न्यूजीलैंड टीम अपना पहला टेस्ट खेलने उतरी है। मौजूदा सीरीज का पहला मुकाबला बेंगलुरू में 16 अक्टूबर से खेला गया था। जिसमें रोहित शर्मा कप्तानी वाली टीम को 8 विकेट से हार मिली। पहला टेस्ट जीतकर कीवी टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
लापरवाही की वजह से टीम आउट
भारतीय टीम की पहली पारी में मिचेल सेंटनर की गेंदबाजी की वजह से ताश के पत्तों की तरह बिखर गयी। सेंटनर ने 53 रन देकर 7 विकेट हासिल किये। इससे पहले भारतीय टीम की शुरूआत बेहद खराब रही। तीसरे ही ओवर में भारतीय टीम ने कप्तान रोहित शर्मा का विकेट गंवा दिया, जोकि टिम साउदी की गेंद पर आउट हो गये। रोहित ने 9 गेंदों का सामना किया और वह अपना खाता भी नहीं खोल पाये।
ठसके बाद शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल ने दूसरे सधी शुरूआत की। जब भारतीय टीम का स्कोर 50 रन हुआ तो इंडिया को दूसरा झटका शुभमन गिल के रूप में लगा। गिल 30 रन को मिचेल सेंटर ने एलबीडब्ल्यू आउट कराया। इसके बाद विराट कोहली आये जो महज 1 रन बनाकर मिचेल सेंटनर की फुलटॉस गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al pokerklas superbetin pashagaming matbet matbet betsat hızlıcasino pashagaming jojobet jojobet giriş holiganbet