लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के 7 शूटर्स गिरफ्तार
नई दिल्ली. लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के खिलाफ पैन इंडिया कार्यवाही ने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के हाथ बड़ी सफलता लगी है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के 7 शूटर्स गिरफ्तार किये गये है। सभी शूटर्स की गिरफ्तारी पंजाब और अन्य राज्यों से की गयी है। पुलिस ने शूटर्स के पास से हथियार भी बरामद किये है। इससे पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने भी श्किंजा कसा। एनआईए ने लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई पर 10 लाख रूपये का इनाम घोषित किया गया है। अनमोल बिश्नोई उर्फ भानु कुख्यात गैंगस्टर बिश्नोई का भाई है। सि सिंगर -राजनेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या में भी आरोपी है।
बाबा सिद्की की हत्या में भी आया नाम
बाबा सिद्की की हत्या में जांच कर रही मुंबई क्राइम ब्रांच को आरोपियों से पूछताछ में पता चला था कि शूटर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई के सीधे संपर्क में थे। हत्या करने वाले संदिग्ध 3 शीटर्स ने हत्या से पहले एक इंस्टेट मैसेजिंग ऐप (स्नेपचेट) के जरिये जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई से बातचीत की थी। अनमोल बिश्नोई एक शूटर और साजिशकर्ता प्रवीण लोनकर के संपर्क में था। अनमोल कनाडा और अमेरिका से आरोपियों के संपर्क में था. एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की दशहरा की रात मुंबई के बांद्रा इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अब तक मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच 11 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

