पीओके हमारा है हम लेकर रहेंगे, सुनते ही डर से कांपने लगेगा पाकिस्तान-जितेन्द्र सिंह, केन्द्रीय मंत्री
नई दिल्ली. जम्मू कश्मीर से धारा 370 खत्म करने के बाद अब मोदी सरकार के एजेंडे में पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू कश्मीर (PoJK) को फिर से हासिल करना है । दिल्ली में रविवार को (PoJK) के विस्थापितों को समर्पित मीरपुर बलिदान दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्री मंत्री जितेन्द्रसिंह (Jitendra Singh) ने कहा है कि जिस नेतृत्व के पास संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को खत्म करने की क्षमता और इच्छाशक्ति है, वह ही पाकिस्तान के अवैध कब्जे से (PoJK) को फिर से हासिल करने की क्षमता रखता है।
विभाजन सबसे बड़ी त्रासदी है
मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री (Jitendra Singh) ने कहा है कि भारतीय उपमहाद्वीप का विभाजन मानव जाति के इतिहास में सबसे बड़ी त्रासदी थी। जम्मू कश्मीर (Jammu-Kashmir) को तत्कालीन रियासत के एक हिस्से को खोने के रूप में दूसरी त्रासदी का सामना करना पड़ा। जो पाकिस्तान के अवैध कब्जे में चला गया। सिंह ने कहा है कि पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू कश्मीर को पुनः प्राप्त करना अगला एजेंड़ा है।
जवाहरलाल नेहरू का किया जिक्र
जितेंद्र सिंह ने यह भी कहा कि तत्कालीन गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल ने आजादी के समय 560 से अधिक रियासतों के विलय की जिम्मेदारी संभाली थी और इसे सफलतापूर्वक पूरा किया था, लेकिन उन्हें जम्मू-कश्मीर के मामले से उन्हें अलग रखा गया था । क्योंकि उस वक्त प्रधानमंत्री रहे जवाहरलाल नेहरू जम्मू-कश्मीर को अपने स्तर पर संभालना चाहते थे । बता दें कि सिंह जम्मू कश्मीर के उधमपुर से लोकसभा सदस्य हैं।

