पहलगाम में बड़े आतंकी हमले में 15 लोग घायल, जिनमें 8 टूरिस्ट 7 स्थानीय लोग, तलाशी अभियान शुरू
नई दिल्ली. जम्मू कश्मीर के पहलग्राम में आतंकी हमला हुआ है। आतंकियों ने पर्यटकों के ग्रुप को निशाना बनाया। जिसमें 15 लोग घायल हो गये। घायलों में 8 पर्यटक और 7 स्थानीय हैै। 2 की हालत नाजुक हे। एक शख्स की मौत हो गयी है। खबर है कि कुछ घोड़ों को गोलियां भी लगी है। आतंकियों को पकड़ने के लिये सुरक्षाबल ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। दरअसल, कश्मीर में कुछ ऐसे इलाके हैं। जहां पर आतंकवाद नजर नहीं आता है। पहलगांव उसमें से एक ऐसा हिस्सा है। यहां पर पर्यटक बड़ी संख्या में पहुंचते हैं मार्च में हुई बर्फबारी के बाद सैकड़ों की तादाद में पर्यटक यहां लगातार पहुंच रहे है। पहलगाम के एक पहड़ के टॉप पर ट्रैकिंग के लिये पर्यटक जाते है। वहां पर यह आतंकी हमला हुआ। पर्यटकों पर वहां छिपे हुए आतंकियों ने फायरिंग की है।
घटनास्थल पर क्या है ताजा हालात
प्हलगाम में हुए आतंकी हमला चिंताजनक खबर है। कुछ समय में अमरनाथ यात्रा भी आने वाली है पहलगाम में ही बेस कैम्प है। राज्य में टूरिज्म अभी चरम पर है। क्योंकि भारत में अधिकतर इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है। अधिकतर आतंकी टूरिस्ट पर हमला नहीं करते है। क्योंकि इसे स्थानीय लोगों के व्यापार पर प्रभाव पड़ेगा। यह टूरिस्ट जहां पहुंचे थे वह पहाड़ केी ऊचाई थी। सभी जगह पुलिस वाले नहीं पहुंच सकते है। आतंकी को मौका मिला और उन्होंने पर्यटकों को टारगेट किया। कश्मीर घाटी और जम्मू के इलाके में 90 प्रतिशत जो अभी आतंकी मौजूद है। वह पाकिस्तान से इन्फिलिटरेट होकर अन्दर आये ह ै। स्थानीय आतंकी को सेसिटिविटी रहती है। उनकी संख्या बेहद ही कम है।

