पंजशीर में तालिबान को भारी नुकसान, सप्लाई के रास्ते हुए बन्द
काबुल. अफगानिस्तान के खिलाफ जंग अभी खत्म नहीं हुई है। पंजशीर के लड़ाके तालिबान को तगड़ी टक्कर दे रहे हैं। अफगानी सेना ने भले ही कई इलाकों में तबना लड़े हार मान ली हो। लेकिन पंजशीर पर कब्जा करना तालिबान के लिये सबसे बड़ी चुनौती है। इस दौरान पंजशीर के लड़ाकों ने बड़ी संख्या में तालिबानियों को मारने का दावा किया है। उनका कहना है कि घात लगाकर किये गये इस हमले में तालिबान का काफी नुकसान हुआ है।
पंजशीर में तालिबान को हुआ भारी नुकसान
अफगानिस्तान के पंजशीर में तालिबान के खिलाफ बन नही मोर्चेबन्दी को कुचलने के लिये तालिबान के लगभग 3 हजार अपने लड़ाकों को भेजा है। पंजशीर की ओरे जाने वाले अंद्राव वैली में तालिबान और रेजिस्टेंस फोर्स के बीच गोलबारी हुई है। ऐसा माना जा रहा है कि इस लड़ाई में तालिबान के काफी नुकसान हुआ है। अहमद मसूद की कमान वाली रेजिस्टेंस फोर्स तालिबान के कड़ा मुकाबला कर रही हैं।
सप्लाई रूट भी हुआ ब्लॉक
जानकारी के अनुसार तालिबान ने कारी फसीहुद दीन हाफिजजुल्लाह के नेतृत्व में पंजशीर पर हमला करने के लिये सैकड़ों आतंकियों को भेजा था। बंगलान प्रांरत की अंदराव घाटी में घात लगाकर बैइे पंजशीर के विद्रोहिया ने उन पर हमला बोल दिया। इस हमले में बड़ी संख्या तालिबानी लड़ाकों के मारे जाने का दावा किया जा रहा है। इससे तालिबान का सप्लाई रूट भी ब्लॉक हो गया हैं।
Amrullah Saleh ने किया Tweet
वहीं, अफगानिस्तान के उप राष्ट्रपति अमरुल्लाह सालेह (Amrullah Saleh) ने भी इस हमले के संबंध में ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा है, ‘अंदराब घाटी के एम्बुश जोन में फंसने और बड़ी मुश्किल से एक पीस में बाहर निकलने के एक दिन बाद तालिबान ने पंजशीर के प्रवेशद्वार पर फोर्स लगा दी है. हालांकि इस बीच सलांग हाइवे को विद्रोही ताकतों ने बंद कर दिया है. ये वे रास्ते हैं जिनसे उन्हें बचना चाहिए, फिर मिलते हैं’.

