नैक की टीम ने JU में प्रारंभ किया निरीक्षण
ग्वालियर. जीवाजी विश्वविद्यालय (जेयू) के मुख्यद्वार टीम का स्वागत किया और इसके बाद टीम ने विवेकानंद उद्यान में स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा परउ पुष्पाजंलि अर्पित कर नमन किया, फिर ई-रिक्शा की सवारी कर प्रशासनिक भवन पहुंचे। बाहर पार्क में पौधारोपण भी किया और फिर ठण्डन हॉल में कुलपति ने प्रजेंटेशन दिया और इसके बाद साइंस ब्लाक का निरीक्षण किया ।
6 सदस्यीय नैक की टीम 3 दिन यहां रूकेगी और जेयू के अध्ययन, अध्यापन, रिसर्च इन्फ्रास्ट्रक्चर जैसी व्यवस्थायें देखना शुरू कर दिया है। इनका मूल्यांकन भी करेगी। इस आधार पर जेयू की ग्रेड तय होगी। अभी जेयू ए ग्रेड यूनिवर्सिटी है। अनुमान है कि पिदले 8 सालों में हुई तरक्की के आधार पर ए प्लस ग्रेड तक जेयू को मिलने की संभावना हे। अगर ग्रेड में सुधार होता है तो विभिन्न रिसर्च प्रोजेक्ट के लिये मिलने वाली ग्रांट भी बढ़ सकेगी।

