Uncategorized

नृत्य महोत्सव-3 में हुआ नौ शैलियों पर ‘सर्वेशम भारतम‘ समूह नृत्य

ग्वालियर ‘भारतीय ज्ञान परम्परा अध्ययन पीठ के अंतर्गत‘ नृत्य महोत्सव-3 में द्वितीय और अंतिम दिवस मेत्रेयी पहाड़ी, लोक छंद संस्कृति दिल्ली के 30 कलाकारों की टीम द्वारा ‘सर्वेशम भारतम‘ समूह नृत्य प्रस्तुत किया। यह समूह नृत्य भारतीय शास्त्रीय विद्याओं की नौ शैलियों पर आधारित होने के साथ ही संस्कृति-कला प्रेमी और रसिकजनों को मंत्रमुग्ध करने देने वाला रहा।
गुरु को समर्पित रहा कथक-छाउ नृत्य
आईटीएम संगीत सम्मेलन-3 अवसर पर ‘सर्वेशम भारतम‘ समूह नृत्य का शुभारंभ मेत्रेयी पहाड़ी, लोक छंद संस्कृति दिल्ली से आए कलाकारों द्वारा कथक-छाउ पर आधारित कबीर के दोहों के साथ गुरु को समर्पित मनमोहन नृत्य की प्रस्तुति दी गई। इस प्रस्तुति में कलाकारों ने जहां कथक कर कथावाचन, ताली, घुंघुरू और लयकारी व तेज पाद संचालन कर सूफी दर्शन के साथ छाउ नृत्य कर वीर कथाओं को मयूरभंजन, पुरुलिया, सरायकेला के माध्यम से शक्ति पूजा का प्रदर्शन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al padişahbet padişahbet giriş