नीट की आंसरशीट देखकर छात्र ने पिता की पिस्टल से कर ली आत्महत्या
ग्वालियर. नीट की आंसरशीट में कम नम्बर देखकर स्टूडेंट ने स्वयं की गोली मार ली है। फायरिंग की आवाज सुनते ही परिजन दौड़कर कमरे में पहुंचे। उसे तत्काल अस्पताल लेकर गये। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। मामला शताब्दीपुरम इलाके में मंगलवार की रात लगभग 8 बजे का है। महाराजपुरा पुलिस ने पिस्टल जब्त करके जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान 18 वर्षीय निखिल प्रताप राठौर के रूप में हुई है। उसके पिता बृजभानसिंह राठौर सेना से रिटायर्ड है। परिवार सहित शताब्दीपुरम में रहते है। मंगलवार को जब नीट की आंसर-शीट जारी हुई तो माता-पिता ने उससे नम्बर पूछे। आंसरशीट में उम्मीद से कम नम्बर देखकर वह मानसिक तनाव में आ गया तो घर के नीचे वाले कमरे में गया और पिता की लायसेंसी पिस्टल से स्वयं को गोली मार ली।
पिता खुद छोड़ते थे कोचिंग
परिजन ने बताया- निखिल पढ़ाई को लेकर बेहद गंभीर था। पिता खुद उसे कोचिंग तक छोड़ने जाते थे। निखिल का बड़ा भाई बीटेक का छात्र है।सीएसपी नागेंद्र सिंह सिकरवार ने कहा- छात्र रिजल्ट के कारण तनाव में था। फिर भी हर एंगल से जांच की जा रही है।

