निर्दोष को किया गिरफ्तार, थाना प्रभारी निलंबित
ग्वालियर. बहोड़ापुर पुलिसकी एक गंभीर लापरवाही सामने आई है। पुलिस शुक्रवार को 5 हजार के इनामी बदमाश अरूण पुत्र ओमप्रकाश शर्मा को पकड़ने गयी थी। लेकिन पकड़ लिया एक निर्दोष युवक अरूण को। जिस पर कोई अपराध ही पंजीबद्ध नही है। युवक को पकड़ने के बाद तस्दीक तक करना उचित नहीं समझा और बहोड़ापुर के थाना प्रभारी दिनेश राजपूत ने वाहवाही लूटने के लिये युवक को आरोपी की तरह बैठाकर फोटो भी खिचवाया और फिर प्रेस नोट भी जारी करा दिया।
युवक का भाई थाने में खड़ा होकर गुहार लगाता रहा लेकिन एक न सुनी। उन्होंने एसपी अमित सांघी केसंज्ञान में आया तो उन्होंने एएसपी पंकज पांडे को भेजकर जांच कराई। तब पता लगा कि वास्तवमें पुलिस जिसे पकड़ कर ले आई वह तो निर्दोष है। इस गंभीर लापरवाही पर एसपी ने थाना प्रभारी दिनेश राजपूत को निलंबित कर दिया है। एसपी का कहना है िकइस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिये हैं कि आरोपी को पकड़ने पर तस्दीक जरूर कर ले।

