निगम अमले द्वारा सुगम यातायात के लिये सड़कों पर किया पेंच रिपेयरिंग
ग्वालियर – सुगम यातायात एवं आम नागरिकों की सुविधा के लिये नगर निगम ग्वालियर द्वारा तेज गति से अभियान चलाकर सड़कों के संधारण के कार्य के साथ ही अन्य सड़कों पर पेंच रिपेयरिंग का कार्य तेजी से कराया जा रहा है जिससे आम नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिले ।
कार्यपालन यंत्री एपीएस जादौन ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त किशोर कन्याल के निर्देशानुसार शहर में सुगम यातायात के लिये निरंतर सडकों के डामरीकरण एवं पेंच रिपेयरिंग का कार्य कराया जा रहा है। इसी के तहत आज गुरुवार को निगम के अमले द्वारा सिरोल गोलंबर से डांगरपुर जाने वाली रोड पर, मेला ग्राउंड के पीछे पंचशील नगर, बारादरी चैराहा से नारकोटिक्स चैराहा तक, रॉक्सी पुल के पीछे रंगरेज वाली गली, दुल्लपुर पुलिया के पास, माधौगंज कबूतर की हाट, पड़ाव चैराहे के पास, दशहरा मैदान थाटीपुर, शताब्दीपुरम, ब्लू लोटस, गैस गोदाम बजरंग कॉलोनी, सुरेश नगर चैराहा, मांढरे की माता से कस्तूरबा तक, खेड़ापति मंदिर के पास द्वारकापुरी मैन रोड, किरार कॉलोनी, नई सड़क बावन पाएगा, पाताली हनुमान मंदिर रोड, नारायण विहार कॉलोनी, सीपी कॉलोनी एवं आनंद नगर सहित अन्य क्षेत्रों में पेच रिपेयरिंग का कार्य किया गया।

