Uncategorized

‘‘नशे से दूरी है जरूरी’’-चैंबर में व्यापारियों ने ली नशा मुक्त समाज निर्माण की शपथ”

ग्वालियर -पुलिस प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति जन जागृति अभियान पखवाड़े के अंतर्गत आज मध्यप्रदेश चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री में व्यापारियों ने नशा मुक्ति समाज के निर्माण की शपथ ली । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कृष्णा लालचंदानी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि समाज में नशा फैलने का दुष्प्रभाव हर वर्ग पर गहराई से पड़ता है। यह न केवल आर्थिक नुकसान पहुंचाता है, बल्कि शरीर, परिवार, समाज और व्यापार को भी गंभीर रूप से प्रभावित करता है। श्री लालचंदानी ने कहा, “युवा पीढ़ी नशे की लत का सबसे अधिक शिकार बन रही है। आज यह फैशन का रूप ले चुकी है। यदि हमें एक बेहतर समाज चाहिए, तो इस बुराई को जड़ से समाप्त करना होगा। इसके लिए हमें चैंबर ऑफ कॉमर्स जैसे संगठनों की विशेष भूमिका की आवश्यकता है, क्योंकि चैंबर पूरे व्यापारी वर्ग का प्रतिनिधित्व करता है और इसकी बातें समाज में गंभीरता से सुनी जाती हैं।”
उन्होंने आगे कहा कि यदि किसी स्थान पर नशे या ड्रग्स की आपूर्ति संबंधी कोई सूचना मिले, तो व्यापारी वर्ग उसे गोपनीय रूप से साझा कर सकते हैं। सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा। इससे पूर्व चैंबर अध्यक्ष डॉ. प्रवीण अग्रवाल ने जिला पुलिस प्रशासन एवं उपस्थित व्यापारियों का स्वागत करते हुए कहा, “समाज में फैली कुरीतियों का समाधान पुलिस की सख्ती से नहीं, बल्कि जन-जागरूकता और संवाद से निकलता है। चैंबर ऑफ कॉमर्स, नशा मुक्ति अभियान के लिए जिला प्रशासन को हर संभव सहयोग देने के लिए तैयार है। हम व्यवस्थित नशा मुक्ति केंद्र स्थापित करने में भी पूर्ण सहयोग देंगे।”
कार्यक्रम का संचालन कर रहे मानसेवी सचिव श्री दीपक अग्रवाल ने कहा: “आज हम एक ऐसे विषय पर एकत्रित हुए हैं, जो न केवल हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है, बल्कि समय की आवश्यकता भी है — ‘नशा मुक्ति जन जागृति अभियान’।”
“नशा एक ऐसा ज़हर है, जो व्यक्ति की सोच, ऊर्जा, भविष्य और परिवार को धीरे-धीरे नष्ट कर देता है। यह केवल स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि सामाजिक, मानसिक और आर्थिक पतन का कारण भी बनता है। यह समस्या किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे समाज की बुनियाद को कमजोर करने वाली है। हमें अपने कार्यस्थलों पर इस दिशा में स्पष्ट और कठोर नीति अपनाने की आवश्यकता है।” आभार व्यक्त करते हुए उपाध्यक्ष डॉ राकेश अग्रवाल ने कहा नशा संगत के असर से आता है। हमें ध्यान रखना चाहिए कि हमारे परिवार, समाज एवं कार्यक्षेत्र से जुड़े हुए लोगों की संगत न खराब न हो।
कार्यक्रम में नागेन्द्र सिंह सीएसपी, रॉबिन जैन सीएसपी, मनीष यादव एसडीओपी बेहट, अजीत सिंह चौहान डीएसपी यातायात, दीप्ति तोमर टीआई इंदरगंज, धनंजय शर्मा टीआई यातायात, मोहिनी वर्मा थाना प्रभारी कोतवाली, सहित चैंबर कार्यकारिणी सदस्य अशोक अग्रवाल, नंदकिशोर गोयल, संजय गुप्ता, भरत कुमार बंसल, आशीष अग्रवाल सदस्यगण संजय धवन, संजय कट्टल, दिनेश अग्रवाल, राहुल शर्मा, मनीष बांदिल, नवीन रस्तोगी सहित अन्य अनेक सदस्यगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet giriş perabet matbet holiganbet lunabet lunabet giriş atlasbet grandpashabet grandpashabet betcio holiganbet holiganbet giriş jojobet jojobet giriş betcio betcio virusbet medusabahis giriş perabet giriş matbet giriş holiganbet giriş pashagaming pashagaming giriş ultrabet ultrabet giriş perabet galabet perabet bahiscasino