नशामुक्ति केन्द्र में बैंककमी की हत्या में एक और आरोपी गिरफ्तार, नंगा कर बेल्ट से पीटा था
ग्वालियर. मिनी गोल्डन संस्कार नशा मुक्ति केन्द्र में एक बैंक कर्मचारी की डंडे और बेल्ट से पीट-पीटकर हत्या के मामले में फरार चल रहे केन्द्र के संचालक का महाराजपुरा पुलिस ने ग्वालियर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस आरोपी से पूछताछ कर रही है। इस मामले में 3 आरोपी पहले से ही गिरफ्तार किये जा चुके है। आरोपियों ने केन्द्र से कुछ लड़कों को भगाकर ले जाने की सजा बैंक कर्मचारी को दी थीं महाराजपुरा थाने के टीआई धमेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि 12-13 अगस्त की दरमियानी रात मिनी गोल्डन संस्कार नशा मुक्ति केन्द्र में पंजाब नेशनल बैंक के फील्ड ऑफीसर पंकज शर्मा को केन्द्र संचालक एवं अन्य कर्मचारियों ने डंडे और बेल्ट से पीटा था। जिससे शर्मा की मौत हो गयी थी। मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया था।
शुरूआती जांच के बाद केन्द्र के कर्मचारियों में रवि तोमर, धर्मेन्द्र जादौन और कृष्ण मुरारी दीक्षित को पकड़ लिया गया था। जबकि केन्द्र का संचालक हर्ष शिन्दे एवं विशाल कांकर फरार हो गये थे। गुरूवार को हर्ष शिन्दे का पत चला है, उसे हिरासत में ले लिया यगा, अब विशाल कांकर फरार है। उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दविश दी जा रही हैं।
क्या है मामला
मुरार के त्यागी नगर निवासी पंकज शर्मा (33) पंजाब नेशनल बैंक की क्रेडिट शाखा में फील्ड ऑफिसर थे। वे स्मैक और गांजा की लत का शिकार हो गए। हालत बिगड़ने पर परिवार ने उन्हें 25 जुलाई 2025 को महाराजपुरा शनिचरा रोड स्थित मिनी गोल्डन संस्कार नशामुक्ति केंद्र में भर्ती कराया। 12 अगस्त की सुबह पंकज समेत 7-8 लड़के नशामुक्ति केंद्र से भाग निकले।
घर लौटे पंकज को पूरी तरह स्वस्थ देखने के बावजूद परिजन ने भविष्य की चिंता में नशामुक्ति केंद्र को इसकी सूचना दे दी। इसके बाद नशामुक्ति केंद्र के संचालक विशाल कांकर और हर्ष शिंदे पंकज को दोबारा अपने साथ ले गए। 13 अगस्त की सुबह परिजन को विशाल कांकर और हर्ष शिंदे ने फोन किया कि पंकज की तबीयत बिगड़ गई है। वे उसे लेकर जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर जा रहे हैं। उन्होंने परिजन से भी वहां पहुंचने के लिए कहा। अस्पताल पहुंचने पर परिजन ने देखा कि पंकज ट्रॉमा सेंटर में स्ट्रेचर पर मृत अवस्था में पड़ा था। उसके पूरे शरीर में चोट के निशान थे।

