नये चुनाव आयुक्त राजीवकुमार होंगे
नई दिल्ली. सेवानिवृत्त नौकरशाह राजीव कुमार शुक्रवार को नये चुनाव आयुक्त नियुक्त किये गये हैं। वह अशोक लवासा का स्थान लेंगे। जो इस्तीफा दे चुके हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनके पदभार ग्रहण करने की तिथि से उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। राजीवकुमार की नियुक्ति लवासा के स्थान पर हुई है जिनका इस्तीफा 31 अगस्त से प्रभावी होगा।
कानून एवं न्याय मंत्रालय की एक अधिसूचना के अनुसार ‘‘संविधान के अनुच्छेद 324 के खंड (2) के अनुसार राष्ट्रपति ने राजीव कुमार (सेवानिवृत्त आइएएस) को चुनाव आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है और उनके पदभार ग्रहण करने की तिथि से उनकी नियुक्ति प्रभावी होगी। राजीव कुमार झारखंड कैडर के 1984 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस (भारतीय प्रशासनिक सेवा ) के अधिकारी है।

