दो तस्कर को अवैध 8 पिस्टल मय मैग्जीन सहित किया गिरफ्तार
ग्वालियर जिले मे अवैद्य हथियारों के तस्करों एंव इनामी फरारी बदमाशों पर कार्यवाही के लिये डीएसपी अपराध विजय भदौरिया को 30 नवम्बर को सूचना मिली कि दो व्यक्ति हथियारांे की सप्लाई करने ग्वालियर में आ रहे है। एसपी अमित सांघी द्वारा डीएसपी अपराध विजय सिंह भदौरिया को क्राइम ब्रांच की टीम गठित कर उक्त सूचना की तस्दीक हेतु लगाये जाने के लिये निर्देषित किया।
मिली सूचना के अनुसार बताये गये स्थान वरैठा पुल भिण्ड ग्वालियर रोड़ के पास घेराबंदी कर दो संदिग्ध व्यक्ति को धरदबोचा। जिनकी तलाशी लेने पर उनके पास से 08 देशी पिस्टल 32 बोर की मय मैग्जीन व 02 जिंदा राउण्ड 32 बोर के जप्त किये गये। उक्त तस्करों से पिस्टलों के संबंध में पूछताछ करने पर उन्होन बताया कि वे यह पिस्टलें भिण्ड से लाकर ग्वालियर के आस-पास के क्षेत्र में 20-25 हजार रूपये मे बिक्री करते। क्राइमब्रांच ग्वालियर द्वारा उक्त तस्करों के विरूद्ध थाना क्राइमब्रांच मंे आर्म्स एक्ट के तहतअ पराध पंजीवद्ध किया जाकर विवेचना मे लिया गया।

