दिल्ली में होगी भाजपा राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक, 16-17 को बनेगी MP सहित 9 राज्यों के चुनावों की रणनीति
भोपाल. भाजपा की साल 2023 में होने जा रही पहली राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में मध्यप्रदेश को लेकर कुछ अहम फैसले हो सकते हैं। दिल्ली में 16-17 जनवरी को होने जा रही इस बैठक में इस साल मप्र समेत 9 राज्यों में होने वाले चुनावों की रणनीति तैयार की जानी है।
बैठक में मप्र से सीएम शिवराज सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद समेत 15 बड़े नेता भाग लेंगे। इनमें उमा भारती, नरेंद्रसिंह तोमर, वीरेंद्र खटीक, ज्योतिरादित्य सिंधिया, फग्गन सिंह कुलस्ते, कैलाश विजयवर्गीय, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा आदि शामिल होंगे। बैठक में मप्र भाजपा की ओर से पिछले छह माह में चुनावी तैयारियों के सिलसिले में शुरू किए कार्यक्रमों को लेकर प्रेजेंटेशन दिया जा सकता है।

