Latestराज्यराष्ट्रीय

MP में ‘गांधी-गोडसे एक युद्ध’ का विरोध, कांग्रेस की फिल्म मेकर को चेतावनी

भोपाल. फिल्म डायरेक्टर राजकुमार संतोषी की अपकमिंग मूवी रिलीज से पहले विवादों में घिर गई। मध्यप्रदेश में उनकी फिल्म ‘गांधी-गोडसे एक युद्ध’ का विरोध शुरू हो गया है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद कांग्रेस इसके विरोध में उतर आई है। प्रदेश कांग्रेस के सीनियर लीडर और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने ‘गांधी-गोडसे एक युद्ध’ के ट्रेलर पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। शर्मा ने सेंसर बोर्ड को भंग करने तक की मांग कर दी है। उन्होंने कहा- प्रोड्यूसर समझ लें, जिस समय ये दुनिया घूमेगी, तुम फिल्म बनाना बंद कर दोगे। प्रदेश में शाहरुख-दीपिका स्टारर फिल्म पठान का भी विरोध हो रहा है। दोनों ही मूवी आगे-पीछे रिलीज होने वाली हैं।

महात्मा गांधी की तुलना हत्यारे नाथूराम गोडसे से की गई
कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक पीसी शर्मा ने कहा, ये बड़ी चिंताजनक बात है कि सेंसर बोर्ड ने इसे कैसे पास कर दिया। इसमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान किया गया है। महात्मा गांधी से हत्यारे नाथूराम गोडसे की तुलना की गई है। पूरी BJP महात्मा गांधी की बात करती है। प्रधानमंत्री गुजरात से आते हैं। राष्ट्रपिता कहते हैं। ये दोहरा मापदंड क्यों। सेंसर बोर्ड ने इसे पास कैसे कर दिया। इनके प्रोड्यूसर इसे समझ लें कि दुनिया घूमती है। जिस समय ये दुनिया घूमेगी, तुम फिल्म बनाना बंद कर दोगे। ये चेतावनी दे रहा हूं।

कांग्रेस ने फूंका था राजकुमार संतोषी का पुतला
अपकमिंग मूवी ‘गांधी-गोडसे एक युद्ध’ का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही कांग्रेस खुलकर इसके विरोध में उतर गई है। राजधानी भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार संतोषी का पुतला फूंका। कांग्रेस ने चेतावनी दी थी कि भोपाल में किसी भी सूरत में टॉकीजों में फिल्म को रिलीज नहीं होने दिया जाएगा। कांग्रेस का आरोप है कि फिल्म का ट्रेलर देखने से लगता है ये फिल्म सोची-समझी साजिश के तहत बनाई गई है। इस फिल्म में मुस्लिम समाज और गांधीजी के बारे में आपत्तिजनक दृश्य व संवाद दिखाए गए हैं। फिल्म में मनगढ़ंत बातें भी बताई गई हैं। ये फिल्म देश को बांटने का काम करेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al holiganbet matbet holiganbet pusulabet betcio galabet betplay betzula perabet perabet giriş perabet perabet giriş casibom casibom giriş jojobet jojobet giriş jojobet jojobet giriş betpark meritking grandpashabet betpas grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet kavbet kavbet giriş mavibet giriş betasus asusagirin betpas betpas giriş casibom casibom giriş kingroyal kingroyal giriş lunabet kulisbet holiganbet padisahbet holiganbet casibom casibom giriş casibom güncel giriş betpas kingroyal güncel giriş radissonbet gameofbet romabet bahiscasino betgit ikimisli bahiscasino hilbet amkbet mercurecasino betcio betplay teosbet betpuan sonbahis betcio setrabet atlasbet