LatestNewsअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

दिग्विजय सिंह ने मप्र में भाजपा से 2 सीएम दावेदारों के नाम बताए, प्रहलाद पटेल मोदी की पसंद, वीडी शर्मा संघ के उम्मीदवार

भोपाल. राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री बदले जाने की चर्चाओं को हवा दे रहे है, उन्होंने सोमवार को कहा कि अब मध्य प्रदेश बीजेपी में मुख्यमंत्री के लिए केवल दो ही उम्मीदवार दौड़ में रह गए है। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से उम्मीदवपार है जबकि संघ प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को सीएम की कुर्सी देना चाहता है।
जानकारी के अनुसार दिग्विजय सिंह के रविवार को दिए बयान पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सोमवार को पलटवार करते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह पहले यह तय कर लें कि कमलनाथ दो पदों पर रहेंगे या नहीं अभी तक उनकी कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बन पाया। कार्यकारी अध्यक्ष से काम चल रहा है, दिग्विजय को इस पर ध्यान देना चाहिए। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि हमें पता है कि वे किसके कहने पर बता रहे है यह हम तब बताएंगे जब वे नाम जारी कर देंगे लेकिन दिग्विजय द्वारा नाम सार्वजनिक करने के बाद डॉक्टर मिश्रा की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।
वहीं दिग्विजय के सियासी बयानों से बीजेपी में हलचल मचा दिया है, उन्होंने रविवार को सोशल मीडिया पर कहा था कि मप्र बीजेपी में सीएम बनने के कई दावेदार है। मैं कल यह सूची जारी करूंगा हालांकि दिग्विजय के इस बयान पर सीएम शिवराज सिंह से जब यह सवाल किया तो वे कुछ सेकेंड चुप रहे फिर बोले दिग्विजय सिंह की टिप्पणी पर कुछ कहने की जरूरत है क्या।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *