दहेज के लिये साफ्टवेयर इंजीनियर बताकर 2 शादियां की, पहली शादी में 25 लाख तो दूसरी में 15 लाख रूपये लिये
ग्वालियर. दहेज के लिये 2 शादी करने का मामला नजर में आया है, 32 वर्ष के युवक ने पहली शादी में 25 लाख रूपये और दूसरी शादी में 15 लाख रूपये दहेज में लिये। एकशादी यूपी के उरई और दूसरी शादी आगरा में की थी। स्वयं को दोनों जगह सॉ्फ्टवेयर इंजीनियर बताया था। पहली पत्नी से विवाद के चलते मायके में रह रही थी। शादी के 2 माह बाद दूसरी पत्नी घर की सफाई कर रही थी तो उसे पहली पत्नी की फोटो और कोर्ट में चल रहे केस के दस्तावेज हाथ लग गये। इससे खुलासा हुआ कि युवक पहले से शादीशुदा है। दोनों महिलाओं ने थाने पहुंचकर धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कराई है।

क्या है पूरा मामला
दोहरी शादी का मामला प्रेमनगर का है। गुरूवार को पड़ाव थाने पहुंची पहली पत्नी रीता कुशवाह 24, ने बताया कि तरूण सिंघासिया ने शादी से पहले बताया था कि वह बेंगलुरू में साफ्टवेयर इंजीनियर हैं। दिसम्बर 2018 में शादी की थी। दहेज में 25 लाख रूपये, जेवर और सामान दिया था। शादी के बाद दोनों के बीच सब कुछ ठीक ठाक चलता रहा। एक बार अपने मायके उरई जाने के बाद वह ससुराल वापिस आयी तो उसके ससुर सत्यप्रकाश सिंघासिया उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। उसने यह बात पति को बताई। पति ने कुछ भी एक्शन नहीं लिया गया तो वहां मायके वापिस चली गयी। रीता ने उरई की कोर्ट में दोनों बाप-बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कराया। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन हैं।

ऐसे खुला दूसरी शादी का राज
तरूण ने पहली शादी का माला कोर्ट में जाने के बाद आगरा की रहने वाली नम्रता कुशवाह 22, को झांसे में लिया। उसने उसे भी स्वयं को साफ्टवेयर इंजीनियर बताया, 2 जुलाई 2021 को शादी कर 15 लाख रूपये दहेज में लिये। नम्रता ने थाने में बताया कि कुछ दिन पहले वह घर की सफाई कर रही थी। तभी उसके हाथ में फोटो और कुछ दस्तावेज आये ।तब उसे पता चला कि तरूण पहले से शादी शुदा हैं। नम्रता ने रीता से संपर्क किया और इसके बाद धोखा खाई दोनों युवतियां थाने जा पहुंची। दोनों ने बताया कि तरूण कुछ नहीं करता हैं।
पहली पत्नी ने सुनाई अपनी व्यथा
पहली पत्नी रीता कुशवाह ने बताया कि शादी पूरे रीति रीवाज से होने के साथ-साथ रहेज में 25 लाख रूपये और सामान दिया था। वहां चौथी कर जब अपने ससुराल वापिस आई तो उसका ससुर सत्यप्रकाश सिंघासिया उसके साथ छेड़छाड करने लगा। जब उसने इस बात के बारे में पति को बताया तो उसने कुछ भी एक्शन नहीं लिया तो वह मायके वापिस चली गयी।
थाना प्रभारी ने जांच कर कार्रवाई करने की कही बात
इस संबंध में पड़ाव थाना प्रभारी विवेक अष्ठाना का कहना है कि दोनों युवतियां थाने आई थीं। तरुण नाम के एक युवक पर दोनों से शादी करने का आरोप लगाया है। युवक के खिलाफ दोनों युवतियों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच में लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

