तमिलनाडू से डीजल लेकर मालगाड़ी के 4 डिब्बों में लगी भयानक आग, उठ रही हैं ऊंची लपटें
चेन्नई. पोर्ट से डीजल लेकर निकली एक मालगाड़ी में रविवार को थिरूवल्लूर के पास आग लग गयी। शुरूआती जानकारी के मुताबिक ट्रेन के 4 डिब्बे पटरी से उतर गये और उसी बीच आग भड़क उठी।घटना के तत्काल बाद फायरब्रिगेड और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गये। आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।
4 डिब्बों में भरा था डीजल
रेलवे अधिकारियों ने बताया है कि ट्रेन में डीजल भरा हुआ था। आग की चपेट में आये 4 डिब्बों को अलग करने के लिये बाकी के 48 डिब्बों को अलक गरने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इस घटना में चलते चेन्नई -अरक्कोनम रेलखंड पर ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गयी है।
ट्रेने हुई प्रभावित
साउदर्न रेलवे ने ट्वीट कर बताया कि थिरूवल्लूर के पास हुई आग की घटना के चलते सुरक्षा के मद्देनजर ओवरहेड बिजली आपूर्ति बन्द कर दी गयी है। इससे ट्रेन संचालन में बदलाव किया गया है। यात्रियों को सलाह दी गयी है कि वह यात्रा से पहले अपडेटेड स्टेटस जरूर चेक कर लें।

