Uncategorized

बिजली के लिये जमकर चले ताल-घूंसे, डीपी से तार जोड़ने को लेकर दो पक्षों में चली लाठिया, घर में घुसकर पीटा

टिहोली गांव में झगड़े में घायल महिलाएं।
टिहोली गांव में झगड़े में घायल महिलाएं।

ग्वालियर. बिजली को लेकर 2 पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले, जिसमें 4 महिलाओं समेत 9 से ज्यादा लोग जख्मी हो गये। घटना शनिवार की दोपहर उटीला थाना इलाके के टिहोली गांव स्थित जाटव मोहल्ले की है। मारपीट का वीडियो शनिवार की शाम को सोशल मीडिया पर सामने आया। जाटव का पक्ष का आरोप है कि हमलावर कुशवा और बाथम समाज से है। जिन्हें राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है। उनका कहना है कि आरोपियों ने जाटव मोहन्ले में जमकर उतपात और घर में घुस कर महिलाओं और बच्चों को भी पीटा है। वहीं दूसरे पक्ष का आरोप है कि जाटव मोहल्ले के लोेगों ने उनके घर में घुसकर मारपीट की है। घटना की सूचना मिलते ही उटीला थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो घायलों का मेडीकल जांच के लिये भेजा और साथ ही केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

झगड़े में घायल जाटव मोहल्ला के युवक
झगड़े में घायल जाटव मोहल्ला के युवक

क्या है मामला
ग्वालियर के उटीला थाना क्षेत्र स्थित टिहोली गांव में रहने वाले अजय जाटव ने बताया है कि जाटव मोहल्ला में रहने वाले लोगों ने बिजली की सप्लाई के लिए आपस में चंदा कर डीपी लगाई थी। जिसमें गांव के जाटव मोहल्ला के लोगों के कनेक्शन जुड़े थे। पर इसमें चार कनेक्शन कुशवाह समाज के राजेश कुशवाह, शेरू, संजय के थे और इतने ही कनेक्शन कैलाश बाथम, राकेश बाथम व उनके परिवार ने जोड़ लिए थे।
इस पर भी जाटव मोहल्ला के लोगों ने कुछ नहीं कहा था। पर एक महीने पहले डीपी गर्मी और लोड से जल गई थी। अब फिर से डीपी रखवाने के लिए गांव के लोगों ने फिर से प्रयास किए थे। जितने लोगों के डीपी से कनेक्शन थे, उन सभी लोगों से उनके बिल का दस प्रतिशत पैसा नई डीपी लगवाने के लिए मांगा जा रहा था। जिस पर कुशवाह व बाथम वर्ग के लोगों ने सहयोग करने से मना कर गांव की दूसरी डीपी से कनेक्शन जोड़ लिया था। तीन दिन पहले जाटव मोहल्ला में सभी ने मिलकर नई डीपी लगवा ली थी।
डीपी से कनेक्शन करने से रोका तो पीटा
ज्ब नयी डीपी लग गयी तो राजेश कुशवाह और कैलाश बाथम अपने साथियों के साथ वापिस इस डीपी से कनेक्शन जोड़ने से के लिये पहुंच गये। ज बवह कनेक्शन कर रहे थे तो गांव के लोगों ने विरोध किया। जिस पर उन्होंने शनिवार की दोपहर अपने साथियों के साथ जाटव मोहल्ला में रहने वालों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने सड़क पर जो मिला उसे लाठी डंडों से पीटा और इतना हीं नहीं, घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों से भी मारपीट की है। पूरी घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शनिवार की शाम को सामने आया है। घायलों का आरोप है कि राजेश कुशवाह व शेरू कुशवाह स्वयं को वर्तमान सांसद का रिश्तेदार बताते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al perabet perabet giriş pashagaming giriş safirbet safirbet giriş betasus betasus giriş virüsbet virusbet medusabahis medusabahis giriş grandpashabet grandpashabet giriş jojobet jojobet giriş vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş matbet matbet giriş slot oyna