डॉ. सुशील मंडेरिया जीवाजी विश्वविद्यालय के नये कुलसचिव बनाये गये जबकि सपन पटेल ओएसडी और आईके मंसूरी की भोपाल रवानगी
भोपाल. जीवाजी विश्वविद्यालय में कुलसचिव प्रो. आनंद मिश्रा के सेवा निवृत्त होते ही जीवाजी विश्वविद्यालय में सुशील मंडेरिया को कुलसचिव बनाया गया है जबकि सपन पटेल को उच्च शिक्षा विभाग के मंत्री का ओएसडी बनाया गया है। सपन पटेल को ओएसडी बनाये जाने के आदेश डॉ. डीपी सिंह के हस्ताक्षर आदेश जारी कर दिये गये हैं आपको बता दें कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिये गये हैं।
देर रात को मिली खबर के अनुसार जेयू के डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ. आईके मसंूरी का तबादला कर दिया है अब उनकी नई पदस्थापना भोपाल स्थित बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में उप कुलसचिव के रूप में कर दी गयी है। लेकिन जीवाजी विश्वविद्यालय के लोगों को अभी भी भरोसा नहीं हो रहा है।

