डॉ.सिकरवार ने किया वार्ड 57 में जनसम्पर्क
ग्वालियर ग्वालियर पूर्व से कॉग्रेस प्रत्याशी डॉ. सतीशसिंह सिकरवार ने आज वार्ड 57 में कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर जनसम्पर्क किया। वार्ड 57 के क्षेत्र में जनता द्वारा जगह-जगह डॉ. सिकरवार का पुष्पाहार पहनाकर स्वागत किया।
सैकड़ो कार्यकर्ताओं की भीड द्वारा कॉग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाये जा रहे थे। आज सुबह लगभग 8 बजे सैकड़ो कॉग्रेस कार्यकर्ता डॉ. सतीशसिंह सिकरवार के नेतृत्व में नाकाचन्द्रवदनी तिराहा पर एकत्रित हुये और वहां से डॉ. सिकरवार के साथ बीजासेन मौहल्ला, ओफो की बगिया, रानीपुरा, हरिदर्शन स्कूल के पीछे की बस्ती क्षेत्र की विभिन्न गलियों में जनसम्पर्क किया। इस मौके पर डॉ. सिकरवार ने क्षेत्र की जनता से कहा कि क्षेत्र की जनता से जिसने विश्वासघात किया है, उसे माफ नही किया जा सकता है। जिसने क्षेत्र की जनता का भरोसा, मत एवं स्वयं को बेच दिया है वो क्या विकास की बात कर रहा है। डॉ. सिकरवार ने कहा कि जिसको अपना अमूल्य मत देकर जनता ने चुना वह जनता के विकास की बजाय उसने 2 वर्शो तक सिर्फ अपना और अपने परिवार का विकास किया।
4 अक्टूबर कार्यक्रम
प्रातः 8 बजे ललितपुर कॉलोनी कार्यालय से वार्ड 45 में जनसम्पर्क, शाम 4 बजे वार्ड-45 अलंकार होटल के पास क्षेत्रीय जनता से मुलाकात, शाम 5 बजे वार्ड-20 नदी पार टाल में क्षेत्रीय जनता से मुलाकात एवं वाल्मीक समाज बैठक, शाम 6 बजे वार्ड-21 हनुमान मंदिर के पास नारायण विहार कॉलोनी में क्षेत्रीय जनता से मुलाकात, शाम 7 बजे वार्ड-19 श्रीराम कॉलोनी न्यू पानी की टंकी के पास मरघट रोड में क्षेत्रीय जनता से मुलाकात, रात 8 बजे वार्ड-19 जाटव धर्मशाला शिवजी मंदिर के पास क्षेत्रीय जनता से मुलाकात एवं रात 9 बजे वार्ड-23 गौतम नगर 60 फुटा रोड क्षेत्रीय जनता से मुलाकात का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।

