डकैत रामसहाय गुर्जर की घाटीगांव के भंवरपुरा इलाके में मूवमेंट, पुलिस हाईअलर्ट पर

ग्वालियर. 2 वर्षो कके बाद ग्वालियर-चंबल में एक बार फिर डकैत गिरोह की हलचल में दहशत फैल गयी है। ग्वालियर के घाटीगांव स्थित भंवरपुरा के जंगल में इनामी डकैत रामसहाय गुर्जर गैंग की हलचल हुई है। डकैत गैंग की हलचल से पुलिस अलर्ट मोड़ पर आ गयी है। गांव के लोगों ने हथियार बंद 45 डकैतों को देखा गया है।
जिसके बाद एसडीओपी घाटीगांव समेत सभी थानों का फोर्स जंगल में सर्चिंग के लिये उतार दिया है। पुलिस की टीम ग्वालियर-मुरैना बॉर्डर पर लगे जंगल में सर्चिंग में जुटी हुई है। लगभग आधा सैकड़ा जवान जंगल में सर्चिंग कर रहे हैं। डकैत गुड्डा गुर्जर के एनकाउंटर में गिरफ्तारी के बाद एक बार फिर से हलचल से आसपास के गांव में दहशत का माहौल है।
एसडीओपी घाटीगांव शेखर दुबे ने कहा है कि इनामी रामसहाय गुर्जर गैंग के इलाके में आने की खबर पर पिछले 24 घंटे से तलाशी अभियान चलाया रहा है। रामसहाय गुर्जर ने हाल ही में मुरैना और धौलपुर राजस्थान इलाके में घटनाओं को अंजाम दिया है। डकैत रामसहाय पर चम्बल रेंज आईजी 30 हजार रूपये का इनाम घोषित है। जबकि धौलपुर राजस्थान व मध्यप्रदेश के ग्वालियर एसएसपी द्वारा 10-10 हजार रूपये इनाम घोषित है। गांव में 4 हथियारबंद बदमाशों की हलचल से गांव में लोग दहशत में है।
भंवरपुरा में रहती है डकैत की बुआ
ऐसा पता लगा है कि डकैत रामसहाय पुत्र रघुनाथ गुर्जर निवासी कुदिन्ना साहपुरा राजस्थान की बुआ भंवरपुरा में रहती है। डकैत जगन गुर्जर से राजस्थान के जंगल में दुशमनी के बाद रामसहाय ने लंबे समय तक बुआ के यहां रहते हुए समय गुजारा था। इसके बाद फिर यहां से एक नाबालिग का अपहरण कर राजस्थान भाग गया था। पुलिस ने उसे पकड़ा भी था, लेकिन जमानत मिलने के बाद वह पुलिस के हाथ वापस नहीं आया और जंगल में अपना अड्डा बना लिया।
भंवरपुरा में दिखा था डकैत, अब आरोन की ओर निकला
सबसे पहले रामसहाय गुर्जर भंवरपुरा में दिखाई दिया था और पुलिस ने जब इसकी घेराबंदी की तो वह यहां से आरोन के जंगल की ओर निकल गया। इसके बाद से ही घाटीगांव टीआई प्रशांत शर्मा और आरोन थाना प्रभारी अतुल सिंह के साथ ही आधा सैकड़ा जवान उसकी आरोन के जंगलों में सर्चिंग कर रहे हैं।

