Newsराजनीतिराज्य

लुटेरों को पकड़ने के लिये चेम्बर ने पुलिस को घेरा, पुलिस तलाश जारी

मुरैना. बागचीनी थाना क्षेत्र में ग्वालियर के सोना-चांदी के व्यवसाई राहुल गोयल के साथ हुई 2 करोड़ 80 लाख रूपये की ज्वेलरी की लूट के आरोपियों को अभी तक पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इसके विरोध में ग्वालियर के व्यापारियों ने मुरैना एसपी शैलेन्द्र सिंह चौहान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। चेम्बर ऑफ कॉमर्स के नेतृत्व में व्यापारियों का यह आन्दोलन लगातार 5 दिन तक चलेगा। आज मंगलवार से शुरू होने जा रहा है। आन्दोलन के पहले दिन हजारों की तादाद में व्यापारी ग्वालियर से मुरैना पहुचे।
मुरैना जिले में लगातार हुई लूट की घटनाओं ने मुरैना पुलिस को चकरघिन्नी बना दिया है। पुलिस पर एसपी शैलेन्द्रसिंह चौहान का नियंत्रण निरंतर कमजोर होता जा रहा है। जिले में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बिगड़ चुकी है। आये दिन लूट की घटनाओं से जिलेवासी दहशत में है। व्यापारियों से लेकर आम-आदमी तक अपने आपको असुरक्षित मानकर चल रहा है।
क्या है पूरा मामला
अभी हाल ही में 31 जनवरी को बागचीनी थाना क्षेत्र में ग्वालियर के एक सोना-चांदी व्यवसाई को राहुल गोयल के 2 लुटेरों ने लूट की घटना को दिन दहाड़े ही अंजाम दे डाला। लुटेरे व्यापारी का 4 किलो सोने के जेवल से भरा बैग लूट कर भाग गये और बाद में पुलिस को पता लगा कि उसमें व्यापारी के कार ड्रायवर तथा मुनीम समेत एक अन्य नौकर का हाथ है। पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की लेकिन वह भी कुछ नहीं बता सके। जो 2 लुटेरे जेबरात से भरा बैग लूट कर भागे थे। उन्हें पुलिस अभी तक नहीं पकड़ सकी है और वहीं लूट का साल भी नहीं जब्त कर सकी है।
इस लूट के 5 दिन के बाद भी मुरैना के सोना-चांदी व्यापारी अतुल गर्ग की दुकान पर 3 बदमाशों ने कट्टे की नोंक पर लूट की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने उन्हें पकड़ऋने के लिये दविश दी। लेकिन पुलिस अभी तक कामयाबी नहीं मिली। अंत में धौलपुर पुलिस एक्शन में आई और उसने 3 बदमाशों में से एक बंटू गुर्जर निवासी मोरोली गांव को धौलपुर में ही धर दबोचा, शेष दोनों बदमाश अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।
कांग्रेस नेताओं ने साधी चुप्पी
मुरैना जिले में लगातार लूट की घटनाओं में इजाफा होता जा रहा है। लॉ एण्ड आर्डर की स्थित खतरे में आ चुकी है। इसके बावजूद विपक्ष की भूमिका निभा रहे मुरैना के विधायक व जन प्रतिनिधि मौन साधे बैठे हैं। इसके पीछे मुख्य कारण यह बताया जा रहा है कि इन जन प्रतिनिधियों में से आधे तो भाजपा में जाने के लिए आतुर हैं तथा बुलावे की प्रतीक्षा में हैं। लोगों की माने तो कांग्रेस के कई नेता आज की स्थिति में भाजपा में जाने के लिए कमर कसे बैठे हुए हैं।
एसपी ऑफिस पर व्यापारियों का चलेगा धरना
मुरैना एसपी ऑफिस पर व्यापारियों का धरना प्रदर्शन शाम से देर शाम तक चलेगा। यह व्यापारी मुरैना के सर्राफा स्थित झंडा चौक पर एकत्रित होंगे तथा वहां से जुलूस के रुप में एसपी ऑफिस तक पहुंचेंगे तथा एसपी ऑफिस का घेराव करेंगे। यह व्यापारी लगातार हुई लूट की घटनाओं से बुरी तरह परेशान हो गए हैं तथा उनका मुरैना पुलिस प्रशासन पर से विश्वास उठ गया है। अपने इसी आक्रोश के चलते व्यापारी कोई दूसरा रास्ता न देखते हुए एसपी ऑफिस का घेराव करने आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *