डकैत गुड्डा गुर्जर की गैंग का खात्मा, आखिरी साथी करूआ गुर्जर पुलिस हिरासत में

मुरैना. डकैत गुड्डा गुर्जर गिरोह के सक्रिय सदस्य करूआ गुर्जर पीठ पर बैग और हाथों में दुनाली बंदूक लिये शनिचरा के जंगल में जा रहा था कि पीछे से क्राइम ब्रांच की टीम प्रमुख सचिन पटेल ने उसे ललकारा तो करूआ भागना मत, तू घिर गया हे। करूआ भागता है उसी समय क्राइम ब्रांच टीम फायर करती है। वह और तेज भागता है तभी वह पत्थर की चट्टान से टकरा जाता है और गिर पड़ता है। टीम के सदस्य उसे दबोच लेते हैं। यह सीन शनिचरा के जंगल में 10 हजार रूपये के इनामी डकैत करूआ गुर्जर को दबोचने का ।हम आपको बता दें कि करूआ गुर्जर एक युवा डकैत है। वह लोहागढ़ गांव का निवासी है।
करूआ गुर्जर 60 हजार का इनाम डकैत गुड्डा गुर्जर का रिश्तेदार बताया गया है। उसका मकान गुड्डा गुर्जर के मकान से चंद कदम की दूरी पर है। पुलिस को जब पता लगा कि करूआ गुर्जर गुड्डा के साथ लम्बे समय से जुड़ा है तो पुलिस ने उसको पकड़ने के लिये दविश दी। लेकिन वह भाग निकला उस पर दबाव बनाने के लिये पुलिस ने लोहागढ़ जाकर उसका मकान पूरी तरह से ढहा दिया। मकान गिराने के बावजूद वह पुलिस के हत्थे नहीं आया और वह गैंग के साथ लगा रहा।
ऐसे पकड़ा गया गुरूआ गुर्जर
रिठौरा थाना प्रभारी संजय किरार ने बताया कि उन्हें मुखबिर ने सूचना दी कि करुआ गुर्जर शनीचरा के जंगल में वारदात करने की नियत से आ रहा है। जैसे ही उन्हें सूचना मिली उन्होंने क्राइम ब्रान्च प्रभारी सचिन पटेल को बताया। सचिन पटेल अपनी एडी टीम के लोकर पहुंचे और संजय किरार अपने थाने की टीम को लेकर जंगल में सर्चिंग करने लगे। करुआ गुर्जर को उन्होंने जंगल में जाते पाया तो, उन्होंने सीधा उस पर फायर ठोंक दिया। जैसे ही फायर किया वह भागा। उसके हाथ में बंदूक थी। कमर में पट्टा व पीछे पिट्ठू बैग टांगे था। जैसे ही वह भागा तो सचिन पटेल ने उसे ललकारा कि करुआ भाग, मत तू, चारों तरफ से घिर गया है, बचेगा नहीं। वह फिर भी नहीं माना तो टीम ने उस पर ताबड़तोड़़ फायरिंग शुरु कर दी। फायरिंग से उसका हौंसला पस्त हो गया और उसकी चाल लड़खड़ाने लगी। वह सीधे भागने के वजाय इधर-उधर करके भागने लगा जिससे कि उसे गोली न लगे। इसी दौरान वह एक ऊंची चट्टान पर भाग रहा था, कि अचानक वह गिर पड़ा। जैसे ही वह गिरा, दोनों टीमों ने उसे जमीन पर ही दबोच लिया। उसकी बंदूक दूर जा गिरी तथा चप्पल उतर गई थी।

