ट्रैवलर ने टेंकर ने मारी टक्कर और चपेट में लिया बाइक, हादसे में 6 की मौत महू के मान में 16 घायल, महाकाल के दर्शन वापिस लौट रहे थे तीर्थयात्री

इन्दौर. महू के पास मानपुर में एक ट्रैवलर ने पहले मोटरसाईकिल को टक्कर मारी और फिर टैंकर में जा घुसी। हादसे में घटनास्थल पर ही 4 लोगों की मौत हो गयी है। 2 घायलों ने इन्दौर के एमवाय अस्पताल में दम तोड़ दिया है। पुलिस के अनुसार एक्सीडेंट शुक्रवार सुबह करीब 3 बजे हुआ है। ट्रैवलर में सवार सभी यात्री कर्नाटक के बेलगाम जिले के रहने वाले है। जो महाकाल मंदिर से दर्शन वापिस लौट रहे थे।
एमवाय अस्पताल प्रबंधन ने बताया है कि 18 लोग घायल है। इनमें से सागर 65, और नीतू 50, की उपचार के लिये दौरान मौत हो गयी। एक बच्चे को पीआईसीयू में एडमिट किया गया है। बाकी लोग हड्डिया टूटने और चोट लगने की वजह से एडमिट है। उनकी हालत ठीक है।
घाटी से उतरते हुए बेकाबू हुई ट्रैवलर
घाट से उतरते समय बेकाबू होते ही राऊ-खलघाट हाईवे पर भेरूघाट उतर रही ट्रैवलर नम्बर डीडी01 एक्स 9889 ने बेकाबू होकर आगे चल रही बाइीक को चपेट में ले लिया। इसके बाद टैंकर नम्बर एमपी09 एचजी 8024 में पीछे से टक्क्र मार दी। हादसे में बाइक सवार हिमांशु और शुभम की भी मौत हुई है। हिमांशु धरमपुरी और शुभम सेंधवा का निवासी था।

