ट्रेन के स्टेशन छोड़ने से 5 मिनट पूर्व तक मिलेगा ट्रेन का टिकट, विण्डों पर और ऑनलाईन हो सकेगी टिकट बुक
नई दिल्ली. भारतीय रेलवे ने टिकट बुकिंग के लिये 10 अक्टूबर से प्री कोविड़ सिस्टम लागू करने का फैसला किया है। इसके तहत ट्रेन के स्टेशन छूटने से 5 मिनट पूर्व भी टिकट बुक किया जा सकेगा। रेलवे नेमहामारी को देखते हुए हुए नियमित ट्रेनों को बन्द कर दिया गया था और इस समय सिर्फ स्पेशल ट्रेने ही चलाई जा रही है। रेलवे धीरे -धीरे कोविड-19 के पूर्व का सिस्टम अपना रहा है। इसी कड़ी में 10 अक्टूबर से डिपार्चर से आधा घंटा पूर्व दूसरा रिजर्वेशन चार्ट बनाया जायेगा।
रिजर्वेशन के बदलाव जानना जरूरी
दूसरा रिजर्वेशन चार्ट स्टेशन से निर्धारित डिपार्चर से आधा घंटा पूर्व तैयार किया जायेगा। कोविड-19 से पूर्व ऐसा ही होता था। लेकिन जब भारतीय रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाना शुरू किया तो दूसरा चार्ट डिपार्चर से 2 घंटे पूर्व बनने लगा था।
ट्रेन टिकट दूसरा चार्ज बनने तक ही बुक किये जा सकते हैं। 10 अक्टूबर से यह चार्ट ट्रेन के शैड्यूल डिपार्चर से 5 मिनट से 30 मिनट पूर्व तक बनाये जा सकते हैं। यानी अब टिकट दूसरा चार्ज बनने तक बुक किये जा सकेंगे।
पहला चार्ट शैड्यूल डिपार्चर से 4 घंटे पूर्व बनता है यदि कैंसिलेशन की वजह से सीटें खाली रहती है तो पैसेंजर दूसरा चार्ज बनने तक पीआरएस काउंटर से और ऑनलाईन (आईआरसीटीसी वेबसाइट या ऐप पर) टिकट बुक कर सकते है। रीफंड रूल्स के प्रावधानों के अनुसार इस बीच भी टिकट कैंसिल किये जा सकेंगे। महामारी के दौरान टायमिंग बदले गये, क्योंकि शुरूआत में टिकट सिर्फ ऑनलाईन उपलब्ध कराये गये थे। रेलवे स्टेशनों पर भीड़ को टालने के लिये यह व्यवस्था की गयी थी। ताकि लोग आवश्यक होने पर ही यात्रा करें।
पिछले कुछ महीनों से हालात बदले हैं। केन्द्र ने भी अनलॉक की प्रक्रिया शुरू की है। धीरे धीरे वह सभी कामकाज मार्च से पूर्व की स्थिति में लौट रहे हैं। रेलवे ने लॉकडाउन के मद्देनजर 25 मार्च से सभी ट्रेने रद्द कर दी थी। 1 मई से श्रमिक स्पेशल ट्रेनें और 230 स्पेशल ट्रेनें चलवाई गयी। 12 सितम्बर से 80 स्पेशल ट्रेनें चलाई और फिर 40 (20 जोड़ी) क्लोन ट्रेने भी शुरू की है। फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने 39 जोड़ी नई स्पेशनल ट्रेने शुरू करने की घोषणा की है और यह स्पेशल ट्रेने 1 अक्टूबर से 30 नवम्बर के बीच ऑपरेशनल रहेंगी।

