LatestNewsराष्ट्रीय

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कोरोना प्रोटोकॉल के साथ मंसूरशाह बाबा की पूर्जा अर्चना

ग्वालियर. राज्यसभा सदस्य एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरूवार की शाम को ग्वालियर के गोरखी स्थित परिसर में बाबा मंसूरशाह के स्थान पारंपरिक लिवास धोती पहनकर पूजा अर्चना की और इस मौके पर पूरे समय ज्योतिरादित्य ने मूंह से मास्क लगाये रखा था। आपको बता दें कि सिंधिया परिवार में इनका दर्जा कुलगुरू का है।
गौरतलब है कि इनके आर्शीवाद से ही सिंधिया परिवार राजा बन सका है। प्रतिवर्ष सिंधिया परिवार के मुखिया भारतीय वेशभूषा में यहां पूजा करते हैं। यहां पर ढोलीबुआ महाराज कीर्तन करते है और मौजूद लोग पूजा की सफलता की के उपरांत सिंधिया को बधाई देते हैं। यहां पर पूजा अर्चना सिंधिया परिवार के राजपुरोहित संपन्न कराते हैं और आज भी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने यहां पहुंच कर पूजा अर्चना की ।
खास बात यह रही कि ज्योतिरादित्य सिंधिया हर वर्ष की भांति परंपरागत लिवास धोती पहनकर तो गये ही साथ ही कोरोना प्रोटोकॉल का भी उन्होंने पूरा ख्याल रखा। वह पूरे समय मास्क लगाकर ही रहे हैं और मास्क के साथ ही उन्होंने पूजा अर्चना की और उनके पहुंचने से पूर्व मंदिर परिसर को सैनेटाइज भी कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *