जैसलमेर में 9 अमृतसर में 15 ड्रोन गिराये, अवंतीपोरा एयरबेस पर हमला नाकाम, पाक को मिला मुंहतोड़ जवाब
श्रीनगर. सीमा पार से पाकिस्तान की तरफ से एक बार फिर सीजफायर उल्लंघन की ताजा घटनायें सामने आयी है। शुक्रवार की शाम को जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में सीमा पार से गोलीबारी की गयी है। पाकिस्तान की ओर से उरी सेक्टर में भारी गोलीबारी शुरू हुई। जिससे सीमावर्ती इलाकों में दहशत का माहौल बन गया है। इसके बाद पाकिस्तान ने पुंछ और कुपवाड़ा सेक्टर में भी सीमा पार से गोलीबारी की सीमा पार से मोर्टार दागे गये। नौगाम हंदवाड़ा सेक्टर में भी पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी की गयी है।
पाकिस्तान सेना द्वारा पुंछ और राजौरी सेक्टरों में संघर्षविराम उल्लंघन की घटनाओं में वृद्धि के बीच भारतीय सेना प्रभावी ढंग से जवाबी कार्यवाही कर रही है। रिपोर्टो के अनुसार पाकिस्तान सेना द्वारा नियंत्रण रेखा पर भारतीय नागरिक इलाकों को तोपखाने से निशना बनाया जा रहा है। इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए भारत के एक रक्षामंत्री ने सेना को निर्देश दिया है कि वह पाकिस्तान सेना के खिलाफ कड़ी और दण्डावत कार्यवाही करें। भारतीय सेना पूरी मुस्तैदी के साथ सीमा पर सक्रिय है और चुनौती का माकूल जबाव दे रही है।

