LatestNewsराज्य

जीवाजी यूनिवर्सिटी में शाम को पुतला जलाने के दौरान झूमाझटकी में गार्ड के हाथ में लगी आग

ग्वालियर. जीवाजी यूनिवर्सिटी कैंपस में सोमवार को बड़ा हादसा होते होते टल गया। यहां एनएसयूआई के कार्यकर्ता कुलसचिव का पुतला फूंकने की कोशिश कर रहे थे इसी दौरान गार्ड्स ने उन्हें रोका तो झूमाझटकी हो गई। झूमाझटकी के दौरान पुतले में आग लगाने के कारण गार्ड के हाथ में और एनएसयूआई नेता के हाथ में आग लग गई और दोनों के हाथ झुलस गए। गनीमत रही कि वक्त रहते आग बुझा दी गई वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
जीवाजी विश्वविद्यालय में झुंडपुरा कॉलेज के फर्जीवाड़े मामले में जेयू में धारा 52 लगाते हुए कुलगुरू प्रो अविनाश तिवारी को बर्खास्त कर दिया है। लेकिन अब तक फर्जी कॉलेजों को संबद्धता देने के मामले में ईओडब्ल्यू द्वारा 17 प्रोफसरों पर दर्ज एफआईआर के बाद प्रोफेसरों व कुलसचिव के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है। इसको लेकर सोमवार शाम को एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष सहित अन्य कार्यकर्ता कुलसचिव अरुण चौहान का पुतला लेकर प्रशासनिक भवन में पहुंचे थे।
पुतला फूंकने पहुंचे एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को वहां मौजूद सुनील चौहान सहित अन्य गार्डों में उन्हें रोक लिया, तभी आनन-फानन में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने पुतले पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। इसी दौरान पुतला छीना झपटी के दौरान गार्ड सुनील का हाथ में आग लग गई, हालांकि गनीमत यह रही कि उसने तत्काल अपना स्वेटर उतार दिया वरना वह पूरी तरह से आग की चपेट में आ जाता। एनएसयूआई नेता के हाथ में भी आग लग गई थी जिसके कारण वो भी झुलसा है। कुलसचिव अरुण चौहान का इस मामले में कहना है कि इस तरह के धरना प्रदर्शन की इजाजत किसी को नहीं दी गई है, जो भी छात्र संगठन है उसके पदाधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *