जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में दिए निर्देश-भारत सिंह कुशवाह
ग्वालियर – “मिशन लाइफ” को संबंधित विभागों के अधिकारी गंभीरता से लें। यह बात सांसद भारत सिंह कुशवाह ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में कही। उन्होंने ग्वालियर की दीर्घकालिक पेयजल व्यवस्था के लिये मूर्तरूप लेने जा रही चंबल प्रोजेक्ट में पाइप लाईन बिछाने का काम शीघ्र शुरू करने के निर्देश भी बैठक में दिए। बैठक में महत्वपूर्ण चंबल प्रोजेक्ट, रेलवे स्टेशन का जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण, एलीवेटेड रोड, निर्माणाधीन सड़कें व विकास कार्यों सहित केन्द्र व राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली हितग्राहीमूलक योजनाओं की समीक्षा भी की गई।नेशनल हाईवे के अधिकारियों को निर्देश दिए कि चंबल प्रोजेक्ट के तहत नेशनल हाईवे को निर्धारित धनराशि उपलब्ध कराई जा चुकी है। इसलिए जल्द से जल्द एनओसी जारी करें, जिससे पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू किया जा सके। बैठक में जानकारी दी गई कि पर्याप्त संख्या में पाइप का निर्माण कार्य एजेंसी द्वारा कराया जा चुका है।
संयुक्त निरीक्षण कर वन विभाग से एनओसी लेने की प्रक्रिया पूरी करें
वन विभाग की एनओसी न मिलने की वजह से विकास कार्य प्रभावित न हों। इसके लिये सभी संबंधित विभाग एवं वन विभाग के अधिकारी संयुक्त रूप से मौके का निरीक्षण करें और एनओसी की प्रक्रिया पूर्ण कराएं। उन्होंने बैठक में मौजूद वन मण्डलाधिकारी से कहा कि प्रक्रिया पूर्ण होते ही जिस स्तर से भी एनओसी जारी होना हो, तत्परता से जारी कराई जाए। सोन चिरैया अभ्यारण्य से डीनोटिफाइड हुए
डीपीआर के अनुसार हों रेलवे स्टेशन के काम
रेलवे स्टेशन जीर्णोद्धार कार्य की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि इस प्रोजेक्ट के सभी काम डीपीआर के अनुसार कराए जाएं। उन्होंने प्लेटफॉर्म पर बनाए गए पुल की सीढ़ियों की चौड़ाई कम होने की ओर ध्यान आकर्षित किया। साथ ही निर्देश दिए कि रेलवे स्टेशन पर चल रहे कार्यों में श्रमिकों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता न हो। दुर्घटना की पुनरावृत्ति कदापि न होने पाए। श्री कुशवाह ने कहा कि जल्द ही रेलवे के डीआरएम के साथ बैठक कर रेलवे स्टेशन के कार्यों की समीक्षा की जायेगी। बैठक में बताया गया कि रेलवे स्टेशन पर भौतिक रूप से 54 प्रतिशत व वित्त्तीय रूप से 49 प्रतिशत काम हो चुका है।
एलीवेटेड रोड के पहले चरण के कार्यों को पहले पूरा कराएं
एलीवेटेड रोड के प्रथम चरण के कार्यों को प्राथमिकता के साथ पहले पूर्ण कराने के लिये कहा, जिससे प्रथम चरण का उपयोग हो सके। बैठक में जानकारी दी गई कि प्रथम चरण में 232 स्लैब डाले जाने हैं, इनमें से 100 स्लैब डाले जा चुके हैं।
पर्यटन स्थलों के विकास के लिये प्रोजेक्ट बनाकर भेजें
ग्वालियर जिले में पर्यटन के इलाज से विकसित किए जा रहे स्थलों की समीक्षा भी बैठक में की गई। सांसद श्री कुशवाह ने अटल स्मारक का कार्य शीघ्र पूर्ण करने पर बल पर्यटन विभाग के अधिकारियों को धूमेश्वर, नलकेश्वर, लखेश्वरी माता, रानीघाटी, भुण्डेश्वर सहित जिले के अन्य पर्यटन स्थलों के विकास के लिये प्रोजेक्ट बनाएं।

