जम्मू कश्मीर में परफ्यूम बम से धमाके की साजिश, हाथ लगाते ही होता है ब्लास्ट, लश्कर आतंकी गिरफ्तार
जम्मू. कशमीर के नरवाल में 21 जनवरी को 2 आईईडी विस्फोट किये गये थे। इस हमले में 9 लोग घायल हुए थे। पुलिस ने विस्फोट को अंजाम देने वाले आतंकी को गिरफ्तार कर लिया है। यह आतंकी पाकिस्तान में बैठे लश्कर-ए-तैयबा के हैंडलर के साथ संपर्क में था। इतना ही नहीं आतंकी के पास परफ्यूम बम मिला है। सुरक्षाबलों के अनुसार जैसे ही कोई इस परफ्यूम का हाथ लगाता है या दबाता है तो यह फट जाता है। खास बात यह है कि सुरक्षा बलों ने पहली बार जम्मू-कश्मीर में इस तरह के परफ्यूम बम को बरामद किया है।
जम्मू कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया है कि 20 जनवरी को 2 आईईडी बम प्लांट किये गये थे। यह 21 जनवरी को 20 मिनट के अंतराल में विस्फोट हुए थे। यह आईईडी बड़ी साजिश के तहत प्लांट किये गये थे पहले ब्लास्ट में 9 लोग घायल हुए थे। इसके बार सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को खाली कराकर सर्चिंग अभियान चलाया था। तभी दूसरा ब्लास्ट हुआ था। ऐसे में इस ब्लास्ट में किसी कोई नुकसान नहीं पहुंचा था। जबतिक दूसरा ब्लास्ट काफी तेज था। डीजीपी दिलबाग ने बताया कि इस मामले में आतंकी आरिफ को गिरफ्तार किया गया है। वह रियासी का रहने वाला है। आरिफ सरकारी टीचर है। यह पिछले 3 वर्षो से सीमा पार कर लश्कर-ए-तैयबा के हैंडलर के साथ जुड़ा था। आतंकी आरिफ के पास परफ्यूम बम बरामद हुआ है। पहली बार इस तरह का परफ्यूम आईईडी बम मिला है। उन्होने बताया कि परफ्यूम बम में आईईडी होता है। अगर कोई उसे छूता या खोलता या दबाने कमी कोशिश करता है तो यह बिस्फोट हो जाता है।

