जननी एक्सप्रेस हुई दुर्घटनाग्रस्त, प्रसूता समेत 4 घायल, उपचार जारी
दतिया. जिले की सीमा से लगे दिनारा के नजदीक एक जननी एक्सप्रेस दुर्घटना का शिकार हो गयी। घटना गुरूवार की सुबह 4 बजे की है। सड़क दुर्घटना में प्रसूता की सास ने दम तोड़ दिया है। वहीं प्रसूता समेत 4 लोग घायल हुए है। जिन्हें उपचार के लिये दतिया जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। यहां सभी का इलाज चल रहा है।
दिनारा के गांव खुदावली निवासी पेलू कुशवाह ने बताया है कि सुबह बहू राधा पति रवि कुषवाहा को प्रसव पीड़ा हुई तो जननी एक्सप्रेस को खबर दी। घटनास्थल पर पहुंची जननी एक्सप्रेस से सास धनकु, चचेरी सास मंजू, कुसुम और संतों के साथ बहू राधा को दिना अस्पताल के लिये रेफर किया गया है।
एम्बूलेंस गांव से बाहर निकली थी कि मेन रोड पर बेकाबू होकर सड़क किनारे जा उतरी और एक कुएं के मुण्डेर से जा टकराई। सड़क दुर्घटना में सभी लोगक घायल हो गये। जिन्हें 108 एम्बूलेंस से इलाज के लिये दतिया जिला अस्पताल लेकर आये। यह डॉक्टर ने धनकु पत्नी पेलू कुशवाह 50, को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायलों का इलाज जारी है। वहीं, प्रसूता की हालत स्थित बताई गयी है। हालांकि अभी डिलीवरी नहीं हुई है। इलाज जारी है।

