छात्र-छात्राओं को इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए- कप्तान सिंह सोलंकी
छात्रों को परीक्षा के समय किसी भी तरह का स्ट्रेस लेने की आवश्यकता नहीं : शेजवलकर
ग्वालियर भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर महानगर द्वारा परीक्षा योद्धा चित्रकला प्रतियोगिता शनिवार को बाल भवन के प्रांगण में आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में शामिल करीब 600 प्रतिभागियों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। इस प्रतियोगिता में प्रथम आकाश यादव, द्वितीय इशिता परमार, तृतीय इशिता देलवार विजयी रहीं। तथा 10 बेस्ट चित्रकला के प्रतिभागियों को भी स्मृति चिन्ह दिये गये।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी उपस्थिति थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्वालियर सांसद विवेक शेजवलकर ने की और विशिष्ट अतिथि के रूप में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, बीज निगम की अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल, जिलाध्यक्ष अभय चौधरी, वरिष्ठ समाजसेवी जीडी लड्डा, वरिष्ठ चिकित्सक अक्षय निगम, मंचासीन थे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने कहा कि बच्चे ही देश का भविष्य हैं और हमें इस भविष्य को सुरक्षित रखना है, क्योंकि देश का भविष्य इन्ही के हाथों में सुरक्षित है। बच्चों को इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए। इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से बच्चों को मानसिक एवं शारीरिक विकास होता है। उन्होंने बचपन को कैसे जिया जाए, परीक्षा का सामना कैसे किया जाए, कैसे छोटी-छोटी तकनीक को अपनाकर परीक्षा को कैसे आसान बनाएं। इन सब बातों पर प्रकाश डाला।
सांसद विवेक शेजवलकर ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें परीक्षा के समय किसी भी तरह का स्ट्रेस लेने की आवश्यकता नहीं है। सभी छात्र परीक्षा की तैयारियां अच्छे से करें और परीक्षा अच्छे अंकों से उत्तीर्ण करें।
ग्वालियर जिले के अध्यक्ष अभय चौधरी ने सभी अतिथियों का परिचय करवाया। आयोजन समिति के सदस्य अरुण कुलश्रेष्ठ, आयोजन समिति के सदस्य ग्वालियर जिले के उपाध्यक्ष भाजपा धर्मेंद्र राणा, सुधीर गुप्ता, वंदना प्रेमी, कमल माखीजानी, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी जवाहर प्रजापति, नीलिमा शिंदे, ग्वालियर की शिक्षा अधिकारी अजय कटियार, उपेंद्र बैस, प्रतीक तिवारी, आदि लोग उपस्थित थे।

