LatestNews

छग, महाराष्ट्र, उप्र और मप्र में अवैध हथियार सप्लाई करने वाले 5 गिरफ्तार, 34 हथियार जब्त

इंदौर. क्राइम ब्रांच ने गुरूवार को अवैध हथियारों का जखीरा पकड़ा है। टीम ने परदेशीपुरा, विजयनगर, राऊ और मल्हारगंज पुलिस के साथ मिलकर एक सिकलीगर समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को इनके कब्जे से 34 अवैध हथियार बरामद हुए है जिसमें देशी पिस्टल और कट्टे शामिल है। सिकलीगर खरगोन जिले के सिगनूर गांव में अवैध हथियार बनाकर छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, उप्र और मप्र के कई जिलों में सप्लाई कर रहा था। पूछताछ में उसने कुछ अंतरराज्यीय बदमाशों से संपर्क होने की बात भी कबूली है।
6 अवैध हथियार, जिनमें 3 देसी पिस्टल और 3 कट्टे बरामद
क्राइम ब्रांच को मुखबीर से सूचना मिली थी कि खरगोन जिले के सिगनूर गांव का रहने वाला सिकलीगर सेवक उर्फ कालू पिता अभय सिंह चावला अवैध हथियार सप्लाइ करने इंदौर आ रहा है। इस पर टीम ने राऊ पुलिस के साथ घेराबंदी कर सेवक को 7 देसी पिस्टल के साथ पकड़ा। आरोपी ने बताया कि कान्हा उर्फ करण पिता संजय यादव निवासी मालवा मील, परदेशीपुरा को अवैध हथियार सप्लाय किए है। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी के पास से 6 अवैध हथियार, जिनमें 3 देसी पिस्टल और 3 कट्टे बरामद किए।
पूछताछ में उसने चंद्रकांत उर्फ नान्टू पिता ब्रजलाल ठाकरे निवासी मेघदूत नगर इंदौर का नाम बताया। इस पर टीम ने विजयनगर पुलिस के साथ मिलकर उसे सयाजी होटल के पीछे शमशान घाट के पास से पकड़ा। इसके पास से 7 देसी पिस्टल बरामद किए गए। आरोपी चंद्रकांत की निशानदेही पर टीम ने शशांक पिता हरि कुमार कौशल निवासी सर्वहारा नगर परदेशीपुरा को सुगनी देवी ग्राउंड के पीछे से पकड़ा। इसके पास से 8 अवैध हथियार मिले, जिनमें 5 देसी पिस्टल और 3 देसी कट्टे शामिल है। पूछताछ में इन्होंने आरोपी राधेशयाम उर्फ राधे पिता बद्री सिंह निवासी सांवेर रोड बाणगंगा का नाम लिया जिसके पास से 6 अवैध हथियार मिले जिसमें 2 देसी पिस्टल और 4 देशी कट्टे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *