चोरी की 17 बाइक सहित 3 शातिर वाहन चोरों गिरफ्तार
ग्वालियर बिरला नगर पुल के पास 3 शातिर वाहन चोर, चोरी की मोटर सायकिल लिये खड़े हुए हैं। मुखबिर की सूचना पर से एसपी ने एएसपी (पूर्व/अपराध) राजेश डण्डोतिया तथा एएसपी (मध्य/यातायात) श्रीमती हितिका वासल को क्राईम ब्रांच तथा थाना हजीरा की संयुक्त टीम बनाकर मुखबिर के बताये अनुसार शातिर वाहन चोरों की तस्दीक कर पकड़ने हेतु निर्देष किया गया।
थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच टीआई दामोदर गुप्ता तथा थाना प्रभारी हजीरा मनीष धाकड़ ने क्राईम ब्रांच व थाना हजीरा की संयुक्त टीम बनाकर वाहन चोरों को पकड़ने हेतु भेजा गया। पुलिस टीम को बिरला नगर पुल के पास तीन संदिग्ध व्यक्ति बिना नम्बर की मोटर सायकिल लिये हुए खड़े दिखे, पुलिस टीम को देखकर तीनों संदिग्धों ने मोटर सायकिल लेकर भागने का प्रयास किया, जो हड़बड़ी में रोड़ पर गिर पड़े। पुलिस टीम द्वारा तीनों को मय मोटर सायकिल सहित धरदबोचा। पकडे़ गये तीनों संदिग्ध व्यक्तिों से मोटर सायकिल के संबंध में पूछताछ करने पर उन्होने चोरी का होना बताया। पुलिस टीम द्वारा की गई गहन पूछताछ में पकड़े गये शातिर वाहन चोरों द्वारा 14 और मोटर सायकिल चोरी कर जेसी मिल के खण्डरों में छिपाना बताया गया। आरोपियों की निशादेही पर पुलिस टीम द्वारा जेसी मिल के खण्डरों में छिपा कर रखी गई चोरी की 14 मोटर सायकिलों को बरामद कर लिया गया है। इस प्रकार पुलिस टीम द्वारा कुल 17 चोरी के दो पहिया वाहनों को बरामद किया गया, जिसमें हीरो होण्डा पेशन प्रो, हीरो एचएफ डीलक्स, हीरो प्रो स्प्लेण्डर, हीरो स्प्लेण्डर प्लस, हीरो होण्डा स्प्लेण्डर, बजाज डिस्कवर 125, हीरो होडा सीडी डीलक्स, बजाज प्लेटीना, टीव्हीएस अपाचे कंपनी के 17 दो पहिया वाहन शामिल हैं। पकड़े गये वाहन चोरों से जिले में हुई वाहन चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में पूछताछ की जा रही है तथा यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इन शातिर वाहन चोरों द्वारा चोरी के वाहनो को कहां-कहां पर ठिकाने लगाया जाता था। प्रारम्भिक पूछताछ में वाहन चोरों ने बताया कि वह अपने गैंग के साथ दो पहिया वाहनों को चोरी कर पार्किंगों में खड़ा कर देते थे, कुछ समय बाद ग्राहक तलाश कर चोरी के वाहन को पार्किंग से उठाकर 5-10 हजार रूपये में बैच देते थे। पकड़े गये तीन चोरों में से दो पर वाहन चोरी के 10-10 अपराध शहर के थानों में दर्ज हैं। पकड़े गये तीनों शातिर वाहन चोरों की निशादेही पर पुलिस टीम द्वारा कुल 17 चोरी के दो पहिया वाहन बरामद किये गये हैं। गिरफ्तार तीनों वाहन चोरों के खिलाफ थाना हजीरा में अप0 क्र0 546/21 धारा 401,34 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
जप्त बाइक
17 मोटर सायकिल कीमती 10 लाख रूपये तथा प्लास, पेचकश व मास्टर चाबी(एलएन्की)

