MP में कोरोना का डरावना ट्रेंड,10 जनवरी से रोजाना 400 से ज्यादा केस मिलेंगे
भोपाल. मध्य प्रदेश के लिए कोरोना का नया ट्रेंड डराने वाला है, इस रफ्तार से केस बढ़े तो 10 दिन बाद रोजाना 400 से ज्यादा केस सामने आ सकते है। इस हफ्ते कोरोना के केस चार गुना रफ्तार से गढ़ गए है। 8 दिन पहले 19 केस आ रहे थे अब 80 के करीब आ गए है। वह भी तब जब मध्य प्रदेश सरकार टेस्टिंग बढ़ाने को ही तैयार नहीं है। वह 60 हजार के आसपास ही टेस्ट करा रही है। अभी कम केस सामने आने की यह भी बड़ी वजह मानी जा रही है।
एमपी के 22 जिलों में कोविड का फैल चुका है संक्रमण
22 जिले कोविड से प्रभावित हैं। प्रदेश में 360 कोविड के एक्टिव केस हैं। इंदौर में कोविड के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के 9 मरीज मिले हैं। इसमें 7 ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में पिछले 29 दिनों में 703 संक्रमित सामने आए। सबसे हाट स्पॉट इंदौर बना हुआ है। यहां 334 और भोपाल में 218 केस सामने आ चुके हैं। प्रदेश में रोजाना 56 हजार सैम्पलों की जांच की जा रही है। रिकवरी रेट 98 तो पॉजिटिविटी दर बढ़कर 0.12 प्रतिशत पहुंच गई है।

