LatestNewsराज्य

चीता प्रोजेक्ट के दो साल पूरे होने पर आई बड़ी खुश-खबरी, अब इस देश से आएंगे चीते

भोपाल. मध्य प्रदेश में प्रोजेक्ट चीता के तहत पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने जन्मदिवस पर 17 सितंबर 2022 को कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया लाए गए 8 चीतों को बाडे में छोडा था। वहीं बाद में साउथ अफ्रीका से 12 और चीते भारत लाए गए थे।
साउथ अफ्रीका से आने थे 12-14 चीते
इसके बाद इसी महीने 12 से 14 चीतों की एक और खेप साउथ अफ्रीका से भारत लाई जानी थी लेकिन फिलहाल उसमें भी देरी हो रही है। इस बीच बडी खुशखबरी ये है कि साउथ अफ्रीका और नामीबिया के बाद अब चीतों की एक नई खेप एक नए अफ्रीकी देश से आएगी। भारत सरकार ने चीतों की स नई खेप को देश में लाने के लिए समझौता ज्ञापन तैयार कर लिया है लेकिन फिलहाल भारत सरकार के इस एनओयू के बाद भी इन नए चीतों को देखने के लिए थोडा इंतजार करना पडेगा।
केन्या से आएंगे चीते
अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार जल्द ही 12 से 14 चीतों की एक खेप भारत लाई जाएगी। भारत सरकार की तरफ से फायनल हुए इस एमओयू पर अब अफ्रीकी देश केन्या से मंजूरी मिलने का इंतजार है। केन्या सरकार की मंजूरी मिलते ही एमओयू पर दोनों सरकारों के हस्ताक्षर के बाद करार पूरा हो जाएगा। सके बाद नए चीतों को भारत लाया जाएगा।
5 साल तक हर साल 12-14 चीते आने की प्लानिंग
अधिकारियों का कहना है कि भारत में चीतों के पुनर्वास की कार्ययोजना में दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया और अन्य अफ्रीकी देशों से पांच वर्षों के लिए प्रति वर्ष लगभग 12-14 चीते लाने की बात कही गई है। केन्या से चीते लाए जाने के लिए तैयार किए गए MOU प्रक्रिया प्रगति पर है। भारत ने इसे अंतिम रूप दे दिया है और केन्या सरकार को इसे मंजूरी देनी है। इसके बाद दोनों सरकारें एमओयू पर हस्ताक्षर करेंगी और फिर केन्या से चीते भारत लाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al perabet pashagaming pusulabet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş holiganbet holiganbet kingbetting giriş lunabet giriş jasminbet jasminbet giriş betcio galabet piabet betcio tokyobet betplay grandpashabet betplay perabet perabet giriş perabet perabet giriş kingroyal kingroyal giriş vaycasino vaycasino holiganbet giriş pashagaming giriş piabet betcio meritking deneme bonusu veren siteler pashagaming matbet betplay atlasbet galabet perabet grandpashabet