LatestNewsराष्ट्रीय

चार गांजा तस्कर अवैध गांजा एवं वाहनों के साथ गिरफ्तार

ग्वालियर रविवार और सोमवार की दरमियानी रात सूचना प्राप्त हुई कि डबरा की तरफ से ग्वालियर की ओर 2 वाहनों में गांजा बड़ी मात्रा में लेकर तस्कर आ रहे हैं।
16 अगस्त को रात्रि में प्रभारी क्राइम ब्रांच के नेतृत्व में क्राईमब्रांच की दो टीमों को टेकनपुर तिराहा और समूदनपुल के पास चैकिंग हेतु लगाया गया। रात्रि में टेकनपुर तिराहा पर लगी क्राईमटीम कोएक वेन्यू हुण्डई कार एमपी07सीएच 7368 आती दिखी। जिसे क्राईमब्रांच द्वारा रोका गया, कार रूकते ही उसमें सवार दो व्यक्तियों ने भागने का प्रयास किया जिन्हे धरदबोचा।कार की तलाशी लेने पर पीछे की शीट के नीचे प्लास्टिक की बोरी में 7 पैकेट रखे मिले जिन्हे मौके पर ही खोलकर देखा गया तो उसमें गांजा भरा हुआ था।पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम शिवप्रताप राणा निवासी आर्यनगर मुरार, सुनील शर्मा निवासी करियावटी थाना भितरवार हाल सूर्यनगर ग्वालियर का होना बताया। गांजे की तोल कराने पर 21 किलो कीमती 2 लाख 10 हजार एवं एक वेन्यू होण्डई कार जप्त की गई।
समूदनपुल के पास लगी हुई टीम को रात्रि में आयशर लोडिंग ट्रकक्रमांक एमपी07जीए 8184 आता दिखा, जिसे रोक कर तलाशी लेने पर ट्रक के बॉक्स में 8 पैकेट रखे मिले जिन्हे खोलकर देखा गया तो उनमें गांजा भरा हुआ था।ट्रक में सवार दोनों व्यक्तियों से पूछताछ में उन्होने अपने नाम मोन्टीउर्फजागेन्द्रसोनीपुत्र मुनेश सोनी निवासी भितरवार, हरिओम प्रजापति निवासी गोलेश्वर के पास 4 भितरवार बताये। गांजे की तोलकराने पर मात्रा कुल 24 किलो कीमती 2 लाख 40 हजार रूपये एवं आयशर लोडिंग ट्रक जप्त किया गया। उक्त आरोपी गणगांजे की खेप झांसी से लेकर ग्वालियर खपाने के लिये आ रहे थे।ग्वालियर में यह किन लोगों को बैचने वाले थे, इसके संबंध में पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al holiganbet pusulabet pusulabet holiganbet betasus betasus giriş alobet alobet giriş holiganbet holiganbet giriş cratosroyalbet cratosroyalbet giriş atlasbet betcio betplay betcio piabet celtabet kingroyal kingroyal giriş matbet matbet giriş perabet perabet giriş cratosroyalbet jojobet holiganbet casibom grandpashabet casibom jojobet grandpashabet vdcasino holiganbet betcio galabet betplay betzula betyap holiganbet perabet perabet giriş perabet perabet giriş casibom casibom giriş jojobet jojobet giriş jojobet jojobet giriş