ग्वालियर व मप्र की टीम भविष्य में IPL का हिस्सा बनेगी- महानआर्यमन सिंधिया
ग्वालियर. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महानआर्यमन सिंधिया हाल ही में ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन (GDCA) के उपाध्यक्ष बने हैं। उनका कहना है कि वे पॉलिटिकल करिअर के लिए GDCA से नहीं जुड़े हैं। वे युवा हैं और युवाओं के बारे में सोचकर ही क्रिकेट में कुछ करने आए हैं। उनके मुताबिक यह सोच ग्वालियर या प्रदेश तक सीमित नहीं है। निकट भविष्य में देश के युवा क्रिकेटर्स को भी इसका लाभ दिलाने की पूरी कोशिश करेंगे।
ग्वालियर व मप्र की टीम भविष्य में IPL का हिस्सा बनेगी
मप्र की टीम निकट भविष्य में IPL का हिस्सा बनेगी। इसके लिए MPCA के साथ मिलकर काम करेंगे। इसके अलावा ग्वालियर में IPL के मैच लेंगे। जिससे स्टेट की इकॉनोमी और टूरिज्म को बढ़ावा मिल सके। इसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के साथ मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन और GDCA के वरिष्ठ पदाधिकारियों से चर्चा करेंगे।
GDCA में आने के पीछे मंशा यही है कि युवाओं को क्रिकेट में आगे बढ़ाऊं। शहर और प्रदेश की BCCI में अलग पहचान बनाने के लिए तैयार हूं। विभिन्न प्रदेशों की एसोसिएशन की वर्किंग देखने के साथ उक्त पदाधिकारियों से चर्चा कर नई प्लानिंग बनाएंगे।

