ग्वालियर मेला में पार्किंग में वाहन खड़ा करना हो सकता हैं महंगा, पार्किंग ठेका हुआ महंगा
ग्वालियर. ग्वालियर व्यापार मेला की तैयारियों को लेकर खुले टेंडर में कार पार्किंग का ठेका सबसे महंगा गया। कार पार्किंग का ठेका 13 लाख रुपये का खुला है। जबकि दो पहिया वाहन का टेंडर इससे दाे गुना दाम पर जाने की उम्मीद है लेकिन बीते रोज ऐसा नहीं हो सका। जिसको लेकर दो पहिया वाहन का टेंडर पुन होगा। इस बार सैलानी कार से अधिक आएगें इस बात को ध्यान में रखते हुए कार पार्किंग के लिए मेला परिसर के चारों ओर पार्किंग बनाई जाएगी। सूर्य नमस्कार चौराह के पास की पार्किंग की क्षमता भी बढ़ाई जाएगी। जिससे वाहनों की पार्किंग सुलभ हो सके। आटो मोबाइल सेक्टर के व्यापारी मेला छूट का इंतजार कर रहे हैं।
मेला व्यापारी पहले ही इस बात को स्पष्ट कर चुके हैं कि मेला छूट नहीं मिली तो वह अपने वाहन शोरुम से ही बेचेंगे। लेकिन इस बीच ई-रिक्सा के शोरुम पहले से ही मेला के आटो मोबाइल सेक्टर में तैयार हो रहे हैं। इसके अलावा इलेक्ट्रोनिक मेला में शोरुम आकार ले रहे हैं, हरिद्वार वाले का सामान आ चुका है और तम्बू भी लगने लगा है। इधर झूला सेक्टर में भी हलचल बढ़ गई है। मेला में टीन की दुकान निर्माण के लिए टीन का ठेका दिया जाता है। इसी तरह से टेंडर और दो पहिया वाहन पार्किंग का ठेका भी मेला प्राधिकरण देता है। इन तीनों के लिए जो निविदाएं मेला प्राधिकरण को मिली वह प्राधिकरण के अनुमान से कम राशि की थी। जिसको लेकर फिर टेंडर प्रक्रिया आयोजित कराया जाएगा। जिससे दो पाहिया वाहन पार्किंग,टीन व टेंट के ठेकेदारों से अच्छी रकम मिल सके।
ग्वालियर व्यापार मेला अब आकार लेने लगा है। मेला छूट की घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ग्वालियर में ट्रंजिट बिजिट के दौरान कर सकते हैं। जिसके बाद आटो मोबाइल सेक्टर भी तैयार हो जाएगा। अभी मेला परिसर में दुकान निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है इससे लग रहा है कि मेला अपने निर्धारित समय पर चालू हो जाएगा। शिल्प मेला के आयोजन को लेकर दुकान निर्माण का टेंडर खुल चुका है। जिसमें 5 लाख रुपय में टीन की 100 दुकानें ठेकेदार द्वारा तैयार की जाएंगी। मेला में पीने के पानी की सप्लाई शुरू कर दी गई है। परिसर में साफ सफाई का काम भी लगभग पूरा हो चुका है।बीते रोज साफ सफाई,सीसीटीवी,कार पार्किंग,बिजली आदि के टेंडर खोले गए।

