ग्वालियर में 4 की मौत, 2 की रिपोर्ट निगेटिव
ग्वालियर. कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार देर रात तक जेएएच में भर्ती चार लोगों की मौत हो गई। वहीं 94 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में अब तक 3324 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके है जिसमें से 2584 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके है।
जानकारी के अनुसार अब तक 41 लोग डिस्चार्ज किये गये है वहीं सुपर स्पेशियलिटी में इलाज ले रही चार शहर का नाका निवासी 48 वर्षीय सीता बाई की सुबह के समय मौत हो गई। वह कोरोना पॉजिटिव होने पर 1 अगस्त को भर्ती हुई थी लेकिन दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी थी और अन्य बीमारियों के चलते उनका सुपर स्पेशियलिटी में ही इलाज चल रहा था।
इनके अलावा आइसोलेशन वार्ड में भर्ती तीन लोगों की मौत हुई है। इसमें गुड़ागुड़ी नाका निवासी 70 वर्षीय सुल्तान सिंह, सबलगढ़ निवासी 84 वर्षीय द्वारिका शर्मा और इटावा की 15 साल की शबनम की मौत रात में हुई। इन तीनों का कोविड टेस्ट करवाया गया है जिसमें सुल्तान सिंह की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है जबकि अन्य दोनों मरीजों की रिपोर्ट आना बाकी है।

